जयपुर। नगर निगम जयपुर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि नगर निगम द्वारा एक कंपनी को भुगतान नहीं किए जाने के मामले में कोर्ट ने नगर निगम का खाता सीज कर दिया है। खाता सीज होने के बाद नगर निगम का लेन-देन प्रभावित होने की संभावना है। उधर नगर निगम प्रशासन इस फर्म के भुगतान के मामले को गलत बता रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि भुगतान नहीं मिलने के बाद एक कंपनी कोर्ट चली गई। इस पर कॉमर्शियल कोर्ट ने बुधवार को नगर निगम का खाता सीज कर दिया। खाता सीज करने के बाद नगर निगम की लेन-देन की सारी गतिविधियां अटक गई हैं। इसके बाद नगर निगम ने हाईकोर्ट में रिट दायर की है। इस मामले में 14 सितंबर को सुनवाई होगी। नगर निगम हाई कोर्ट में पूरे मामले को रखेगा। अंदेशा है कि इस दौरान नगर निगम की ओर से ठेकेदारों को किया जाने वाला भुगतान भी अटक सकता है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope