• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, एक की मौत

jaipur news : accident in jaipur, one dies in collision of Truck from tractor-trolley - Jaipur News in Hindi

जयपुर। टोंक रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें भरी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। ईंटों के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच कर चाकसू थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ली को सीधा कर उसके नीचे दबे युवक को बाहर निकाला और दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार सड़क हादसे के बाद टोंक रोड पर जाम लग गया। टोंक रोड पर करीब आधा किलोमीटर लम्बी वाहनों की कतारें लग गईं। हादसा बड़ली मोड़ पर हुआ। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल रामकरण ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : accident in jaipur, one dies in collision of Truck from tractor-trolley
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, accident in jaipur, collision of truck from tractor-trolley, accident on tonk road jaipur, chaksu thana police, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved