• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अस्पतालों से बिना अनुमति अनुपस्थित रहे तो होगी सख्त कार्रवाई : सराफ

jaipur news : absent from Hospitals without permissions being Then will be strict action : saraf - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने चिकित्सालय समय के दौरान बिना अनुमति कार्य बहिष्कार करने या अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध राजकीय सेवा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सराफ ने कहा कि चिकित्सा विभाग प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने में अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिला कलेक्टरों को चिकित्सालय समय के दौरान कार्य बहिष्कार करने वालों के विरुद्ध राजकीय सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमएचओ को निरीक्षण के निर्देश

चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में राजकीय चिकित्सा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर सभी चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों की समय पर चिकित्सा केन्द्रों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय समय के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सराफ ने बताया कि सभी राजकीय चिकित्सा केन्द्रों का निर्धारित मापदण्डों के अनुसार सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निरीक्षण करने एवं अपना निरीक्षण प्रतिवेदन तत्काल निदेशालय में भिजवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों की समय पर चिकित्सा केन्द्रों में मौजूदगी पर विषेश ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : absent from Hospitals without permissions being Then will be strict action : saraf
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, absent from hospitals, medical and health minister kalicharan saraf, instructions of inspection to cmho, government hospitals in rajasthan, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved