राजस्थान के 4763 हाजी पहुंचे अपने घर, 101 हाजी मुंबई से आएंगे ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर। हज यात्रा से लौटे हाजियों की 11वीं और 12वीं फ्लाइट रविवार को जयपुर आईं। इनमें 840 हाजी अपने वतन लौट आए हैं। पहली फ्लाइट सुबह 6:05 बजे और दूसरी फ्लाइट सुबह 11:25 बजे सांगानेर एयरपोर्ट पहुंची। हजयात्रा के दौरान दो हाजियों के घर खुशियां भी आई हैं। इनमें अलवर की आयशा और झालावाड़ के हाजी मुहम्मद के घर खुशियां आईं। उनके यहां दो बच्चों का जन्म हुआ।
इस मौके पर राजस्थान स्टेट हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान, हज कमेटी ऑफ इंडिया की मैंबर फिरोजा बानो, उर्दू अकेडमी के चेयरमैन अशरफ अली, विधायक हबीबुररहमान, वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं हज कमेटी के मैंबर सलावत खान, डॉ. तस्लीम बानो, मुश्ताक अहमद, मोलाना मुहम्मद आदम खान कादरी, अधिशासी अधिकारी अमान उल्लहा खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हामिद खान मेवाती, प्रदेश मंत्री जंग बहादुर पठान, खालिद गौड, फरुद्दीन हज से जुड़ी तमाम तजीमो के कारकुन ने हाजियों का स्वागत किया। इस दौरान हाजियों को गुलाब भेंट किया गया और उनसे हज कमेटी के इंतजामों के बारे में जानकारी ली गई।
अमीन पठान ने बताया कि राजस्थान से कुल 12 फ्लाइट गई थीं। इनमें 4767 हाजी जयपुर से और 101 हाजी मुंबई से गए थे। इस बार राजस्थान से गए हाजियों में 2468 पुरुष, 2400 महिलाएं, 2 बालक और 5 बालिकाएं शामिल थे। हजयात्रा के दौरान 5 हाजियों का इंतेकाल हो गया। हज पर गए यात्रियों में से 5 हाजी दिल्ली में ही उतर गए और 2 हाजी तबीयत खराब होने के कारण मदीना के अस्पताल में भर्ती हैं।
सभी को मिला जमजम
अमीन पठान ने बताया कि हज से लौटे सभी यात्रियों को उनका सामान मिल गया और सभी को जमजम भी दे दिया गया है। इस पर अमीन पठान ने जयपुर एयरपोर्ट की पूरी टीम, पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक प्रशासन सहित खिदमत करने वाले स्वयंसेवकों का आभार जताया है।
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope