• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

जयपुर : नमस्ते सॉलिडेट्री सोसाइटी ने मनाया सम्मान समारोह..देखे तस्वीरें

जयपुर। नमस्ते सॉलिडेट्री सोसाइटी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजवंश एज्यूकेशन ग्रुप की चेयरमैन आकांक्षा चौहान बतौर मुख्य अतिथि और सचिव अनिमेष चौहान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिशोर सैनी और राजवंश पब्लिक स्कूल की निदेशक सीता चौहान ने की।

इस मौके पर नमस्ते सॉलिडेट्री की कोऑर्डिनेटर क्लेमोंस और इंडिया प्रेसिडेंट विनय चंदेल ने आए हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें सोसायटी के सहयोग से पढ़ रहे बच्चों ने डांस और पोयम की प्रस्तुतियां दी। गौरतलब है कि अगस्त 2021 से सोसाइटी ने भारत में अपना काम शुरू किया गत वर्ष जुलाई से एजुकेशन में काम करते हुए राजवंश पब्लिक स्कूल में संस्था की ओर से 20 बच्चों को शिक्षा अध्ययन कराया जा रहा है। वही इन बच्चों के लिए संस्था की ओर से हिंदी इंग्लिश स्पोकन के साथ अन्य गतिविधियों में भी सहभागिता करायी जातीहै, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर नमस्ते सॉलिडेट्री की इंडिया कोऑर्डिनेटर अर्चना सैनी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur: Namaste Solidarity Society celebrated the felicitation ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, namaste solidarity society, rajvansh education group, akanksha chauhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved