• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम जयपुर की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 5 कैंटर सामान जब्त

Jaipur Municipal Corporations Anti-Encroachment Drive: Goods from 5 Canters Seized - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर ने शहर में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को विभिन्न इलाकों से 5 कैंटर सामान जब्त किया। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश और पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की टीम ने यह कार्रवाई की।

नगर निगम की टीम ने विद्याधर नगर सेक्टर-2, बियानी कॉलेज रोड, एनआर मार्ट के पास, मॉल रोड विद्याधर नगर तथा मोती डूंगरी रोड से सांगानेर गेट तक दोनों ओर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। गोदाम में भिजवाया जब्त सामान
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण में इस्तेमाल किया जा रहा सामान जब्त कर 5 कैंटर में भरकर नगर निगम के गोदाम में भिजवाया गया। टीम ने मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को समझाइश भी दी और भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया।
उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि समय रहते अस्थाई अतिक्रमण हटा लें। इसके बावजूद यदि नगर निगम क्षेत्र में दोबारा अवैध अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ भारी चालान सहित प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की सतर्कता शाखा ने शहर में सार्वजनिक सड़कों और स्थानों पर किए जा रहे अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Municipal Corporations Anti-Encroachment Drive: Goods from 5 Canters Seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur municipal corporation, jaipur nagar nigam, om kasera, anti encroachment drive, encroachment removal, vigilance branch, jaipur news, vidyadhar nagar, moti dungri road, sanganer gate, biyani college road, illegal encroachment, jaipur civic body, rajasthan news, municipal action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved