• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की कार्रवाई, 46 हजार 500 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला, 14 केन्टर सामान जब्त

Jaipur Municipal Corporation Vigilance Branch takes action, Rs. 46,500 collected in carrying charges, 14 truckloads of goods seized - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में गुरूवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में वीटी रोड़ के चारां तरफ, अरावली पथ, शिप्रा पथ मानसरोवर, विधुत नगर चौराहा, एवं गांधी पथ, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, घाटगेट, नाहरगढ़ रोड,, श्याम नगर, न्यू सांगानेर रोड, मेट्रो पोल नं. 166-167 के बीच, कलेक्ट्रेट रोड, रेलवे स्टेशन सिंधी कैंप, जनाना अस्पताल रोड, चांदपोल सब्जी मंडी आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 46 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 14 केन्टर सामान जब्त किया गया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में वीटी रोड़ के चारां तरफ, अरावली पथ, शिप्रा पथ मानसरोवर, विधुत नगर चौराहा, एवं गांधी पथ, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, घाटगेट, नाहरगढ़ रोड,, श्याम नगर, न्यू सांगानेर रोड, मेट्रो पोल नं. 166-167 के बीच, कलेक्ट्रेट रोड, रेलवे स्टेशन सिंधी कैंप, जनाना अस्पताल रोड, चांदपोल सब्जी मंडी आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 14 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 46 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Municipal Corporation Vigilance Branch takes action, Rs. 46,500 collected in carrying charges, 14 truckloads of goods seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, jaipur municipal corporation, commissioner dr gaurav saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved