• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की कार्रवाई, 13 केन्टर सामान जब्त

Jaipur Municipal Corporation Vigilance Branch Seizes 13 Containers of Goods - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में बुधवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में जेके लोन, बांगड, गणेश मन्दिर तख्ताशाही रोड़, व सरावनी मेन्शन ढेहर के बालाजी स्टेशन के सामने व रोड नं. 17 वीकेआई, बड़ी चौपड़, रामगंज बाजार, रामगंज चौपड, सूरजपोल गेट, गलता गेट, दिल्ली बाईपास रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया, न्यू बस स्टेण्ड ट्रांसपोर्ट नगर, घाटगेट, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड, मिश्रा राजा जी का रास्ता, मान कायस्थ का चौक, चांदपोल बाजार तक अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये 13 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में जेके लोन, बांगड, गणेश मन्दिर तख्ताशाही रोड़, व सरावनी मेन्शन ढेहर के बालाजी स्टेशन के सामने व रोड नं. 17 वीकेआई, बड़ी चौपड़, रामगंज बाजार, रामगंज चौपड, सूरजपोल गेट, गलता गेट, दिल्ली बाईपास रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया, न्यू बस स्टेण्ड ट्रांसपोर्ट नगर, घाटगेट, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड, मिश्रा राजा जी का रास्ता, मान कायस्थ का चौक, चांदपोल बाजार अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 13 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Municipal Corporation Vigilance Branch Seizes 13 Containers of Goods
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation commissioner, dr gaurav saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved