• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, 5 कैंटर सामान जब्त, 2 हजार रुपए वसूला जुर्माना

Jaipur Municipal Corporation Takes Action Against Encroachments; 5 Canter-Loads of Goods Seized, ₹2,000 in Fines Collected - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर ने शहर में अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार को विभिन्न इलाकों से सामान जब्त किया। निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देशानुसार सतर्कता शाखा की टीम ने उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 5 कैंटर सामान जब्त किया और अतिक्रमणकारियों से 2 हजार रुपए कैरिंग चार्ज वसूला। इन इलाकों में हटाए अतिक्रमण नगर निगम की टीम ने एमएलए क्वार्टर लालकोठी, बजाज नगर, कैलाश टावर, एयरपोर्ट रोड, वीटी रोड, स्वर्णपथ और अरावली मार्ग पर कार्रवाई की। इन क्षेत्रों में अस्थायी अतिक्रमण हटाकर जब्त सामान को नगर निगम के गोदाम में भिजवाया गया।
दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी सख्त कार्रवाई
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को समझाइश भी दी गई। उन्हें भविष्य में समय रहते अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए मौखिक रूप से पाबंद किया गया है। निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर भारी चालान लगाने के साथ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Municipal Corporation Takes Action Against Encroachments; 5 Canter-Loads of Goods Seized, ₹2,000 in Fines Collected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur municipal corporation, encroachment removal, jaipur news, vigilance branch, illegal encroachment, lal kothi, bajaj nagar, airport road, vt road, anti encroachment drive, municipal action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved