• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम जयपुर का वार्ड वाईज आपत्ति निस्तारण शिविरों के माध्यम से कर बकाया वसूली अभियान शुरू

Jaipur Municipal Corporation launches ward-wise grievance redressal camps to recover tax arrears - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर ने संपत्तिधारकों और अधिभोगियों के बकाया गृहकर, नगरीय विकास कर और विज्ञापन शुल्क से संबंधित आपत्तियों का त्वरित निस्तारण करने के लिए वार्ड वाईज आपत्ति निस्तारण शिविर कार्यक्रम आयोजित किया। यह पहल आमजन की सुविधा और बकाया कर वसूली को सुगम बनाने के लिए की गई है।

मानसरोवर जोन के उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा के निर्देशन में जोन की राजस्व टीम ने सोमवार को नगरीय विकास कर के बकायादारों पर कुर्की कार्रवाई करते हुए 03 संपत्तियों पर कुल रु. 12,45,319/- के बकाया कर वसूल किए। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सभी कर बकायादारों से अपील की है कि राज्य सरकार द्वारा गृहकर और नगरीय विकास कर में ब्याज एवं पेनल्टी पर देय छूट का लाभ लेते हुए अपने बकाया कर का भुगतान करें और जयपुर के विकास में भागीदार बनें। शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।
आगामी शिविरों की योजना इस प्रकार है:
03 फरवरी: वार्ड 111 (किषनपोल जोन, गोलछा सिनेमा के पास), वार्ड 125, 127, 128, 129 (आदर्श नगर जोन, अम्बेडकर भवन, ट्रांसपोर्ट नगर), वार्ड 91, 92, 93, 94 (सामुदायिक केन्द्र, केशव नगर, सिविल लाइन जोन)
04 फरवरी: वार्ड 9, 10, 11 (मुरलीपुरा जोन कार्यालय), वार्ड 52 (सांगानेर स्टेडियम, घनश्याम बगरेट), वार्ड 112 (बंजी ठोलिया धर्मशाला), वार्ड 95, 96, 97 (अटल सामुदायिक केन्द्र, शांति नगर)
05 फरवरी: वार्ड 48, 49 (पार्षद कार्यालय, थड़ी मार्केट, मानसरोवर), वार्ड 112 (बंजी ठोलिया धर्मशाला), वार्ड 95, 96, 97 (अटल सामुदायिक केन्द्र, शांति नगर)
06 फरवरी: वार्ड 53, 54 (अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र, सांगानेर), वार्ड 32, 33, 34, 35 (झोटवाड़ा/वैषाली नगर जोन कार्यालय, खिरणी फाटक)
मालवीय जोन: वार्ड 84, 85, 86, 87 (सामुदायिक केन्द्र, महेष नगर, 80 फीट रोड)
छूट की जानकारी:
बकाया गृहकर की पूरी राशि जमा करने पर मूल राशि पर 50% छूट और पेनल्टी पर 100% छूट
2007-08 से 2010-11 तक के बकाया यू.डी. टैक्स पर पेनल्टी 100% और मूल राशि पर 50% छूट
2011-12 से 2024-25 तक बकाया नगरीय विकास कर पर पेनल्टी 100% छूट
संपत्ति कर बिल में आपत्ति होने पर जैसे भूमि क्षेत्रफल, DLC, निर्मित क्षेत्रफल, नाम/पता, कर निर्धारण वर्ष आदि, कैम्प में उपस्थित होकर पट्टा, रजिस्ट्री, साइट प्लान, स्वीकृत नक्षा, बिजली/पानी कनेक्शन और शपथ पत्र सहित निस्तारण कराया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Municipal Corporation launches ward-wise grievance redressal camps to recover tax arrears
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation, ward-wise grievance settlement, property tax, urban development tax, advertisement fees, camp program, revenue team, laxmikant katara, gaurav saini, tax recovery, penalty waiver, interest waiver, property owners, taxpayers, registration documents, site plan, dlc, dispute resolution, public participation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved