• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर आयुक्त ने किया दिव्यांग पंजीकरण शिविर का निरीक्षण

Jaipur Municipal commissioner did inspection of Divyang Registration Camp - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम आयुक्त रवि जैन ने मंगलवार को सिविल लाइन जोन कार्यालय में चल रहे दिव्यांगों का चिह्नीकरण और पंजीकरण शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जैन ने शिविर में जाकर लोगों से बात की और पंजीकरण में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को दिव्यांगों के तुरंत पंजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भामाशाह कार्ड पंजीयन और आधार कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आयुक्त रवि जैन ने अधिकारियों को शिविर में दिव्यांगों के लिए पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने सिविल लाइन जोन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हेल्पलाइन सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोन में हर कक्ष के बाहर सूचना पट्टिका लगाई जाए ताकि पता लग सके कि कक्ष में क्या कार्य होता है। उन्होंने जोन में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की और टॉयलेट्स सुधारने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपायुक्त सिविल लाइन रामरतन शर्मा और राजस्व अधिकारी नमन शर्मा उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Municipal commissioner did inspection of Divyang Registration Camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur municipal commissioner did inspection of divyang registration camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved