• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, खिलाड़ियों को करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Jaipur MP Sports Festival begins, players will have to register online - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर, आज जयपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। सांसद मंजू शर्मा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर और एक हॉकी मैच की शुरुआत करवाकर इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस महोत्सव के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। इच्छुक खिलाड़ी 29 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण व्यक्तिगत और टीम दोनों रूपों में किया जा सकेगा। सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य देशवासियों को खेलों से जोड़ना और जमीनी स्तर से नई खेल प्रतिभाओं को खोजना और उन्हें निखारना है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ नेतृत्व, टीम भावना और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी विकसित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक के सभी लोगों को शामिल किया जाएगा।
महोत्सव का आयोजन तीन स्तरों पर होगा: ग्राम पंचायत/नगर निगम ब्लॉक, वार्ड, और संसदीय क्षेत्र। पंजीकरण के बाद, 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें तीरंदाजी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी और मलखंभ जैसे खेल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur MP Sports Festival begins, players will have to register online
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sansad khel mahotsav, manju sharma, jaipur, sawai mansingh stadium, sports festival, online registration, youth development, grassroots sports, hockey, cricket, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved