• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर : शहर के 60 से अधिक इलाकों में मंगलवार को रहेगा बिजली शटडाउन, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तीन शिफ्ट में कटेगी बिजली

Jaipur: More than 60 areas of the city will experience a power shutdown on Tuesday - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर शहर के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। बिजली लाइनों और उपकरणों के आवश्यक मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्य के चलते मंगलवार को जयपुर के 60 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। जयपुर डिस्कॉम द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तीन अलग-अलग शिफ्ट में शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान गलता गेट, खातीपुरा रोड, एमआई रोड और अम्बाबाड़ी समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में लगभग 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

शटडाउन का समय और प्रभावित क्षेत्र : 1. सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (4 घंटे कटौती)
प्रमुख क्षेत्र: लक्ष्मण डूंगरी, गोविंद वाटिका, चुंगी गणेश मंदिर, पत्रिका कार्यालय, संकटमोचन, दिल्ली रोड, पंजाबी कॉलोनी, बेनीवाल कांटा, कर्बला चौराहा, हुसैन कॉलोनी, गुरुद्वारा और आसपास का क्षेत्र।
अम्बाबाड़ी व झोटवाड़ा क्षेत्र: 33/11 केवी जीएसएस अम्बाबाड़ी से जुड़े सभी इलाके, अंबाबाड़ी, कालवाड़ रोड, खातीपुरा रोड, कुमावत कॉलोनी, ओम शिव कॉलोनी, प्रेम नगर, लता सर्किल, शिल्प कॉलोनी, गुलाब बाड़ी, जयपुरिया कंपाउंड, गंगा नगर शुगर मिल, जयपुर मेज, ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन, नेहरू नगर, बस्सी सीतारामपुरा, झोटवाड़ा रोड, पानीपेच, नारायण विहार, नारायण सागर (ब्लॉक बी, सी, जे, आर, के, एस), जयसिंहपुरा रोड, जाट कॉलोनी, खरबाश कॉलोनी, कल्याण मोटर्स, लिलो की ढाणी, मौजिका ग्रुप और आसपास के प्रभावित क्षेत्र।
अन्य क्षेत्र : केशव पथ, रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स के आसपास का क्षेत्र।
2. दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (4 घंटे कटौती)
प्रमुख क्षेत्र: गैस गोदाम, सूर्य नगर, ऋषि गालव नगर, गलता गेट थाना, गली नंबर 8 और आसपास का प्रभावित क्षेत्र।
3. दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (4 घंटे कटौती)
आरपीएफ व शास्त्री नगर क्षेत्र: 33/11 केवी जीएसएस आरपीए, राष्ट्रपति मैदान, आरपीए रोड, संजय कॉलोनी, स्वर्णकार कॉलोनी, फॉरेंसिक लैब, शास्त्री नगर, अमानीशाह रोड, जेपी कॉलोनी, कांवटिया सर्किल, बाजोरिया स्कूल, प्रताप नगर, मेजर शैतान सिंह कॉलोनी, किशन बाग, इम्पेरियल अस्पताल, कांवटिया अस्पताल और आसपास का क्षेत्र।
एमआई रोड क्षेत्र: होटल इम्पेरियल, गुजराती समाज, एमआई रोड और आसपास का प्रभावित इलाका।
सुझाव: संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी और विद्युत-संचालित कार्य समय से पहले निपटा लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur: More than 60 areas of the city will experience a power shutdown on Tuesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur power cut, jaipur discom, maintenance shutdown, amberabadi, mi road, galta gate, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved