जयपुर । वेदांता की प्रस्तुति जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल साहित्यिक और सांस्कृतिक संवाद के दो दशक पूरे करने के लिए तैयार है। इसी क्रम में फ़ेस्टिवल के ऐतिहासिक 20वें संस्करण के लिए वक्ताओं की दूसरी सूची की घोषणा की गई है। यह संस्करण 14 से 18 जनवरी 2027 तक होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में आयोजित होगा। नई सूची में लेखकों, इतिहासकारों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, पत्रकारों, कलाकारों और सार्वजनिक हस्तियों का एक विस्तृत और विविध समूह शामिल है, जिनके काम ने अलग-अलग विधाओं, भौगोलिक क्षेत्रों और पीढ़ियों में विमर्श को आकार दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीते दो दशकों में जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल विचारों और कहानियों का एक वैश्विक मिलन-स्थल बन गया है, जहाँ प्रतिष्ठित आवाज़ों और उभरते दृष्टिकोणों का संवाद भारत और दुनिया भर से आए श्रोताओं के साथ होता है। वक्ताओं की दूसरी सूची में कथा और कविता, साम्राज्यों और सभ्यताओं के इतिहास, पहचान और अपनेपन के प्रश्नों के साथ-साथ वैज्ञानिक खोज, अंतरराष्ट्रीय मामले, सेहत, खान-पान और कलाएँ शामिल हैं।
वक्ताओं में फ़िलिस्तीनी लेखिका अदानिया शिब्ली भी हैं। उनका उपन्यास ‘माइनर डिटेल’ नेशनल बुक अवॉर्ड और इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार, दोनों के लिए नामांकित हुआ। जैविक मानवविज्ञानी, लेखिका और प्रसारक ऐलिस रॉबर्ट्स भी वक्ताओं में शामिल हैं, जो मानव-विकासक्रम और पुरातत्त्व पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं। इनके साथ अनन्या वाजपेयी भी जुड़ रही हैं, जिनका अध्ययन भारतीय बौद्धिक इतिहास और राजनीतिक चिंतन पर केंद्रित है। पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित जीवनीकार और लेखक बेंजामिन मोज़र भी फ़ेस्टिवल का हिस्सा होंगे। हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर और पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित इतिहासकार कैरोलीन एल्किन्स भी वक्ताओं में हैं। उनका काम ब्रिटिश “उदार साम्राज्यवाद” की धारणा को चुनौती देता है। प्रशंसित उपन्यासकार क्लेयर मेसड भी इस सूची में हैं, जिनका लेखन पहचान, रिश्तों और समकालीन जीवन की पड़ताल करता है।
पुरातत्त्वविद् और इतिहासकार एरिक क्लाइन भी सूची का हिस्सा हैं, जिनका शोध प्राचीन भूमध्यसागरीय क्षेत्र और निकट पूर्व पर केंद्रित है। गैब्रिएल रिफ़किंड का काम संघर्ष-समाधान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर केंद्रित है। हंसदा सौवेंद्र शेखर का कथा-साहित्य आदिवासी पहचान की पड़ताल करता है। मराठी नाटककार, उपन्यासकार और रंगमंच निर्देशक मकरंद साठे इस सूची का हिस्सा हैं। उनके साथ मीरा सेओ भी जुड़ रही हैं, जिनका अकादमिक काम शास्त्रीय साहित्य से जुड़ा है। कवि और उपन्यासकार मोना अरशी का लेखन पहचान, परिवार और अपनेपन को टटोलता है। कला-इतिहासकार और ब्रिटिश म्यूज़ियम के पूर्व निदेशक नील मैकग्रेगर कला और सांस्कृतिक इतिहास की अपनी विशेषज्ञता लेकर आ रहे हैं। प्रशंसित मलयालम लेखक और निबंधकार पॉल ज़कारिया भी उपस्थित होंगे, जिनकी विशिष्ट दृष्टि में सामाजिक टिप्पणी, व्यंग्य और दार्शनिक चिंतन कथा-साहित्य के साथ घुले-मिले हैं।
सूची में शेफ़ और रेस्तराँ-संचालक ऋतु डालमिया भी शामिल हैं, जो लोकप्रिय इतालवी रेस्तराँ ‘डीवा’ की सह-स्वामिनी हैं। लेखिका और आत्म-विकास कोच रॉक्सी नफ़ूसी व्यक्तिगत विकास पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं। हृदय-शल्य चिकित्सक और स्वास्थ्य-पैरोकार श्रीराम नेने का सार्वजनिक कार्य स्वास्थ्य-सेवा और चिकित्सा-जागरूकता पर केंद्रित है। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आनुवंशिकीविद् और कोशिका-जीवविज्ञानी सर पॉल नर्स अग्रणी वैज्ञानिक विचार लेकर आ रहे हैं। ‘कास्ट मैटर्स’ के लेखक सूरज येंगड़े जाति, नस्ल और सामाजिक न्याय की पड़ताल करते हैं। हार्वर्ड के इतिहासकार स्वेन बेकर्ट पूँजीवाद और वैश्विक आर्थिक इतिहास पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उपन्यासकार, कवि और आलोचक तबिश ख़ैर का लेखन प्रवासन, पहचान और सांस्कृतिक मुठभेड़ों की पड़ताल करता है। इनके साथ लेखिका और भाषाविद् थांगजम हिदुस्तानी देवी भी सूची में शामिल हैं।
व्यवसाय, परोपकार और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में अपने काम के लिए जानी जाने वाली अक्षता मूर्ति भी सूची का हिस्सा हैं। प्रशंसित पत्रकार, प्रसारक और लेखिका मिशाल हुसैन भी सूची में हैं। सूची में शामिल कला-इतिहासकार विशाखा एन. देसाई का काम एशियाई कला, संग्रहालयों और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर केंद्रित है।
टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक संजॉय के. रॉय ने कहा, “जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल अपने ऐतिहासिक 20वें संस्करण की ओर बढ़ रहा है। इस मौक़े पर हम उन असाधारण आवाज़ों, विचारों और दृष्टिकोणों को याद करते हैं, जिन्होंने बीते दो दशकों में फ़ेस्टिवल को आकार दिया है। साहित्य, इतिहास, विज्ञान, दर्शन, भू-राजनीति और कलाओं के इन विषयों में वही जिज्ञासा और खोज की भावना दिखती है, जो जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल की पहचान है। आज दुनिया को सार्थक संवाद के मंचों की पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरत है। इसलिए हम अलग-अलग विधाओं, संस्कृतियों और महाद्वीपों के लोगों और विचारों को एक साथ लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम ऐसी चर्चाओं को बढ़ावा देना चाहते हैं, जो मान्यताओं को चुनौती दें, सोच का दायरा बढ़ाएँ और हमें याद दिलाएँ कि पूरी मनुष्यता की विरासत साझा है।”
इतिहासकार, लेखक और फ़ेस्टिवल के सह-निदेशक विलियम डैलरिंपल ने कहा, “जब हमने जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल शुरू किया था, तब हमने सोचा भी नहीं था कि यह इतना बड़ा हो जाएगा। भारत में कहानी कहने, विचारों के आदान-प्रदान और सार्वजनिक बहस की बहुत पुरानी और असाधारण परंपरा रही है। मुझे लगता है कि इस फ़ेस्टिवल ने उस परंपरा को बाक़ी दुनिया के साथ संवाद में जोड़ने में मदद की है। बीते दो दशकों में भारत और दुनिया भर के लेखकों, इतिहासकारों और चिंतकों को जयपुर में एक साथ आते देखना बहुत अच्छा रहा है। श्रोताओं को भी किताबों और विचारों से इतने उत्साह से जुड़ते देखना उतना ही सुखद रहा है। अब 20वें संस्करण की ओर बढ़ते हुए सबसे रोमांचक बात यह एहसास है कि अभी भी खोजने के लिए बहुत-सी कहानियाँ हैं, दोबारा देखने के लिए इतिहास के बहुत से दृश्य अभी बाक़ी हैं और बहस के इंतज़ार में बहुत-से विचार हैं।”
लेखिका, सह-संस्थापक और जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल की सह-निदेशक नमिता गोखले ने कहा, “किताबें हमारी अनेक दुनियाओं की खिड़कियाँ हैं। हमारा 20वाँ संस्करण बदलाव के लिए खुला है, यानी नए विचारों, बदलती तकनीकों और देखने के नए तरीक़ों के लिए। साथ ही यह शास्त्रीय और कालजयी साहित्य से भी जुड़ा रहेगा। हमारे लेखक और वक्ता दुनिया भर से अलग-अलग संस्कृतियों के नज़रिए हमारे सामने लाते हैं। इस ऐतिहासिक संस्करण में भारत के बहुभाषी साहित्य पर ख़ास ज़ोर रहेगा। सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं के लेखक सत्रों, परिचर्चाओं और पाठों के लिए हमारे साथ जुड़ेंगे।”
वक्ताओं की यह दूसरी सूची फ़ेस्टिवल की इस प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है कि वह समावेशी और लगातार बदलते साहित्यिक परिदृश्य के साथ खड़ा है। फ़ेस्टिवल स्थापित परंपराओं को अपनाता है और साथ ही नए विचारों, अनजानी कहानियों और दुनिया भर के नज़रियों को भी जगह देता है। इसके मूल में यह विश्वास है कि किताबें और विचार सिर्फ़ पन्नों या व्याख्यान-कक्षों तक सीमित नहीं हैं। वे आदान-प्रदान, बहस, जिज्ञासा और जुड़ाव को जन्म देते हैं।
जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल अपने ऐतिहासिक 20वें संस्करण के क़रीब है। इस बार भी कार्यक्रम एक साहित्यिक मैराथन का वादा करता है, जिसकी पहचान विचारों की विविधता और स्वतंत्रता है। साहित्य, इतिहास, विज्ञान, संस्कृति और समकालीन चिंतन के अपने अनूठे मेल के साथ फ़ेस्टिवल ऐसी जगह बनाता रहता है, जहाँ पाठक, लेखक और श्रोता अपने से अलग नज़रियों से रू-ब-रू हो सकते हैं। यहाँ वे ऐसे संवादों में हिस्सा ले सकते हैं, जिनकी गूँज सत्र ख़त्म होने के बाद भी देर तक बनी रहती है।
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
'बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी धमकी
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
छठ पर्व: प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत पर बिहार के श्रद्धालु
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
आसियान-भारत साझेदारी डिजिटल, डिफेंस और स्पेस सेक्टर्स में हासिल कर रही नए आयाम: पीएम मोदी

प्री-बजट बैठक: वित्त मंत्री सीतारमण ने मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से की बातचीत, विकास के अवसरों और नीतियों पर रहा फोकस

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बस 300 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
राशिफल: मेष और वृश्चिक को मिलेगी तरक्की, सिंह को विरोधियों से रहना होगा सतर्क; जानें 12 राशियों का हाल
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 17/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope