• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पुलिस ने हुक्काबार पर मारा छापा, दो दर्जन लड़के-लड़कियों को धुएं का छल्ला उड़ाते हुए दबोचा

जयपुर। राजधानी जयपुर में अवैध रूप से धड़ल्ले से हुक्काबार संचालित हो रहे हैं। पुलिस की लगातार की कार्रवाई के बावजूद हुक्काबार संचालक बेखौफ होकर इन्हें चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक हुक्काबार पर कार्रवाई की। ये घटना जवाहर सर्किल थाना इलाके की है, जहां पुलिस ने गोल्डसुख स्थित टेन-11 रेस्ट्रो बार हुक्काबार में कार्रवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्के बरामद करते हुए 2 मैनेजर और सहायक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत 22 युवक-युवतियों के चालान काटे।

एसआई दिनेश कुमार के मुताबिक गोल्डसुख माॅल में स्थित रेस्ट्रो बार टेन-11 संचालित किया जा रहा है। लेकिन रेस्ट्रो बार की आड़ में टेन-11 में हुक्काबार संचालित हो रहा है। पुलिस को मुखबीर के जरिए यहां हुक्काबार संचालित होेने की सूचना मिली।

सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ यहां दबिश दी। पुलिस ने जिस वक्त यहां छापा मारा उस वक्त करीब 25 से 30 लड़के-लड़कियां शराब पार्टी में मशगूल थे। इस शराब पार्टी में सभी लड़के-लड़कियां हुक्का पीते हुए भी पाए गए।

इस पर पुलिस ने सभी दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई को होता देख कुछ लड़के लड़कियां तो मौका पाकर फरार हो गए। साथ ही हुक्काबार मालिक मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने करीब दो दर्जन युवक-युवतियों को दबोचते हुए मैनेजर और सहायक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कुणाल गोस्वामी और दीपक राजभट्ट है। साथ ही पुलिस ने दो दर्जन युवक-युवतियों का कोटपा एक्ट के तहत भी चालान काटा।

पुलिस ने हुक्काबार में मौके से 8 हुक्के, आधा दर्जन प्रतिबंधित फ्लेवर, डिब्बे, नली, फाॅइल समेत अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया।

आपको बता दें कि गोल्डसुख स्थित टेन-11 रेस्ट्रो बार में पुलिस ने ये दूसरी बार कार्रवाई हुई है। इससे पहले भी जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने यहां हुक्का पकड़ा था। बावजूद इसके रेस्ट्रो की आड़ में यहां चोरी छुपे लगातार हुक्काबार संचालित हो रहा है। एक ही हुक्काबार में दूसरी बार कार्रवाई की इस घटना को देखा जाए तो हुक्काबार संचालकों में पुलिस का खौफ नहीं है। प्रतिबंधित होने के बावजूद यहां लगातार हुक्काबार संचालित हो रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur jawahar circle police raid on ten 11 Hukkabar at goldsok malviya nagar in jaipur, two arrsested and 22 persones fined
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur crime news, jawahar circle police station, police raid on ten 11 restro bar hukkabar, goldsok, malviya nagar, jaipur, rajasthan crimenews, hindi crime news, rajadthan crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved