• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिटी पैलेस में शुरू हुआ जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल

Jaipur History Festival started at City Palace - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । सिटी पैलेस में आज से चौथे जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल की शुरूआत हुई। 4 दिवसीय यह फेस्टिवल 16 दिसंबर तक चलेगा। इसका आयोजन महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय संग्रहालय द्वारा 'रूफटॉप' के सहयोग से किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम है 'फड़ से पढ़'। कार्यक्रम में 19 विभिन्न स्कूलों के लगभग 1400 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

फेस्टिवल की शुरुआत द पैलेस स्कूल के छात्रों द्वारा प्रार्थना के साथ हुई। जिसके बाद 13 स्कूलों ने अलग-अलग थीम्स पर नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रस्तुतियां दी। ये थीम्स थीं- हेनरी फेयोल द्वारा प्रबंधन के 14 सिद्धांत ((एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल); मेटलर्जी केमिस्ट्री (दिल्ली पब्लिक स्कूल जयपुर); बुद्ध का जीवन (धारव हाई स्कूल); आजादी का अमृत महोत्सव - हमारे देश की उपलब्धियां (द पैलेस स्कूल); प्लानिंग बिजनेस सर्विसेज: बैंकिंग - भुगतान के तरीके, मनी इवोल्यूशन (संस्कार स्कूल); गवर्नमेंट बजट के उद्देश्य (रुकमणी बिड़ला मॉडर्न हाई स्कूल); चित्तौड़गढ़ के अनसंग हीरोज (बिड़ला शिक्षा केंद्र चित्तौड़गढ़); बुद्ध और ज्ञान का मार्ग (एमपीएस इंटरनेशनल स्कूल); विक्रम और बेताल के माध्यम से विज्ञान (एस.वी. पब्लिक स्कूल); स्टाफिंग प्रक्रिया (ब्राइटलैंड्स गर्ल्स स्कूल); राम लक्ष्मण परशुराम संवाद काव्य (सेंट एडमंड्स स्कूल); महावीर की कहानी (सुबोध स्कूल); पानी की कहानी - जल गाथा (महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल)। बच्चों के लिए विविध विषयों पर कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं जैसे: मास्क मेकिंग, एंगेजिंग बोर्ड, ज़ेंटेंगल आर्ट, ज्वैलरी मेनिया, ब्लॉक प्रिंटिंग, टेक्सचर, इको पेंटिंग, ओरिगामी, स्पेस मेकिंग, न्यूजपेपर वीविंग, मंडाना, फड़ आदि। ये कार्यशालाएं आर्क कॉलेज ऑफ डिजाइन, पोद्दार इंस्टीट्यूट, एपेक्स इंस्टीट्यूट और धारव हाई स्कूल द्वारा आयोजित की गई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur History Festival started at City Palace
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur history festival, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved