• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर समारोह 2024 - 18 नवंबर को गणेश पूजन से होगा जयपुर समारोह का आगाज

Jaipur Festival 2024 - Jaipur Festival will begin with Ganesh Puja on November 18 - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । जयपुर समारोह-2024 का आगाज 18 नवंबर से होगा। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेस में महापौर ने 18 नवंबर से 18 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। महापौर ने सर्वप्रथम सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाऐं दी। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि जयपुर समारोह आमजन से जुड़ा हुआ आयोजन है जयपुर 297वें वर्ष का हो गया है इसी उपलक्ष्य में जयपुर समारोह के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

जयपुर समारोह की सबसे खास बात यह है कि नगर निगम की टीमों द्वारा स्क्रैप को इकट्ठा कर उसे रिसाइकल कर उसमें बीज डालकर निमंत्रण पत्र बनाये जायेगे। जिससे रिसाइकल पेपर जहां भी गिरे वहां उन बीजों से पौधे उग सके। इसके साथ ही 16 से 18 दिसम्बर तक मेयर समागम का आयोजन किया जायेगा जिसमें देशभर के मेयर जयपुर आकर जयपुर की खुबसूरती को निहार सकेगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी समारोह की स्वच्छता से की जाती है इसलिये स्वच्छता सप्ताह का भी आयोजन किया जायेगा साथ ही कठपुतली नृत्य, कच्छी घोड़ी नृत्य, जयपुर का जायका सहित कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कच्ची बस्तियों में जाकर त्त्त् सेंटर पर आये हुये सामान को जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाया जायेगा। जयपुर शहर की स्थापना महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 18 नवंबर 1727 को की थी। जयपुर नगर निगम द्वारा हर वर्ष जयपुर शहर की स्थापना की वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस वर्ष भी जयपुर नगर निगम द्वारा स्थापना समारोह कार्यक्रम की शुरूआत में मोतीडूंगरी गणेश मन्दिर पर प्रातः 10.00 बजे महा आरती (महिलाओं के साथ) गज पूजा, नगाडे एवं शहनाई का तीनों प्रमुख दरवाजों, गणेश मन्दिर एवं स्टेच्यू सर्किल पर प्रदर्शन, प्रस्तुति की जायेगी। इसके पश्चात् गंगापोल गेट (जहां पर जयपुर शहर की नीव लगी थी।) गणेश पूजन, गोविन्द देव जी मन्दिर में पूजा अर्चना की जायेगी।
18 नवंबर की शाम 5.00 से 7.00 बजे स्टेच्यू सर्किल पर दीपदान का कार्यक्रम एवं रोशनी से सजावट की जायेगी।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात 21 नवंबर 2024 को स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। इसके अन्तर्गत प्रत्येक जोन में वार्ड स्तर पर स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले वार्ड को सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक जोन में मांडणा प्रतियोगिता, जिसमें राइजिंग राजस्थान एवं स्थानीय कला के मांडणा बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। सभी प्रमुख दरवाजों पर रोशनी की जायेगी।
इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत त्त्त् सेन्टर पर उपलब्ध सामग्री उपयोगी सामग्री का निर्माण कर प्रदर्शन किया जायेगा, ऐसी सामग्री जिसका उपयोग तुरन्त लिया जा सकता है उन्हें जरूरत मंद लोगों एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता को उपलब्ध कराया जायेगा।
इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे राम ही सुर भजन प्रतियोगिता, प्रेम रामायण कार्यक्रम 16 दिसम्बर 2024 को बिडला ऑडिटोरियम, मयूरी प्रतियोगिता (कॉलेज छात्राओं के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतियोगिता) आयोजित किये जायेगे। विभिन्न आर्टस, त्त्त् के सामानों की प्रदर्शनी भी की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Festival 2024 - Jaipur Festival will begin with Ganesh Puja on November 18
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur festival 2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved