• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और IGs का चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 को

Jaipur: Election training program For Divisional Commissioner, Collector and  Inspector general of police On 25th August - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विधानसभा आम चुनाव-2018 को स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण और निर्विघ्न सम्पन्न कराने में भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। यही वजह है कि 25 अगस्त, शनिवार को प्रदेश के संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों और पुलिस महानिरीक्षकों को एक दिवसीय चुनाव सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होने वाले इस कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त,महानिदेशक और निदेशक स्तर के अधिकारी प्रदेश के अधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने बताया कि चुनाव के दौरान कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े और आने वाली परेशानियों का अविलंब निस्तारण हो सके इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण प्रदेश के अधिकारियों को एक दिन का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण देंगे। डॉ. जोगाराम ने बताया कि प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मैनेजमेंट प्लान, वल्नरबिलिटी मैंपिंग और आदर्श आचार संहिता से जुड़े विषय पर उपचुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना और निदेशक निखिल कुमार विस्तार से चर्चा करेंगे। वहीं ईआर और ईआरओ नेट पर आईटी के निदेशक वीएन शुक्ला और प्रमुख सचिव एनएन बूटोलिया अधिकारियों को बताएंगे। जबकि सुविधा, सुगम और समाधान जैसी आई टी एप्लीकेशंस पर शुक्ला विस्तार से जानकारी देंगे।
इसी दौरान निदेशक निखिल कुमार और परामर्शदाता विपिन कटारा ईवीएम-वीवीपैट और विभिन्न एप्स के बारे में तकनीकी और व्यवहारिक जानकारियों से अधिकारियों को रूबरू करवाएंगे। आय-व्यय के निदेशक विक्रम बत्रा चुनाव के दौरान होने वाले खर्च और उन पर रखने वाली निगरानी के बारे में और पेड न्यूज, फेक न्यूज और मीडिया से जुड़े विषयों पर महानिदेशक धीरेन्द्र ओझा विस्तार से चर्चा करेंगे। इस दौरान सवाल-जवाब सेशन भी होगा और चुनाव से जुड़े सभी प्रकार की संभावित परेशानियों और अनुभवों को भी साझा किया जाएगा। गौरतलब है कि इन तैयारियों को माह के अंत या अगले माह की शुरूआत में आने वाले फुल कमीशन की यात्रा की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur: Election training program For Divisional Commissioner, Collector and Inspector general of police On 25th August
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assembly general election -2018, jaipur news, election training program, divisional commissioner, collector, inspector general of police, additional chief electoral officer, dr jogaram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved