• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आस्था और भक्ति से सराबोर हुआ जयपुर, श्री कृष्ण बलराम ने किया जयपुर भ्रमण

Jaipur drenched with faith and devotion, Shri Krishna Balram visited Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नूतन वर्ष पर जनमानस को आशीर्वाद और भक्ति रस का आनंद देने के लिए श्री कृष्ण बलराम, 3 जनवरी को जयपुर के भ्रमण पर निकले। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंग्रेजी नववर्ष के आरम्भ में हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर ने गुलाबी नगरी में श्री कृष्ण बलराम की शोभा यात्रा का आयोजन किया। भक्तों ने अपने घरो से, दुकानों से भगवान् का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस शोभायात्रा के लिए भक्त बहुत ही उत्साहित नज़र आ रहे थे जिसके लिए मंदिर में सुबह से ही भीड़ एकत्रित हो गई। भगवान के रथ को रंग बिरंगे फूलों और लाइट्स से सजाया गया। श्री कृष्ण बलराम के विग्रह मंदिर से प्रस्थान करके सिटी पैलेस के पास ब्रज निधि मंदिर पहुंचे और शाम पांच बजे शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ। शोभायात्रा के लिए भगवान का विशेष रथ तैयार किया गया जिसको सुदर्शन चक्र और मयूर आकृति से सजाया गया था। ब्रज निधि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के बाद जैसे ही यात्रा आरम्भ हुई तो वहाँ का पूरा माहौल आस्था और भक्ति से सराबोर हो गया। शोभा यात्रा फिर वहाँ से त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, नेहरू बाजार, बापू बाज़ार, जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया बाज़ार, त्रिपोलिया गेट होते हुए शाम को 7.45 बजे वापस ब्रज निधि मंदिर पहुंची। उसके पश्चात ठाकुरजी की महाआरती हुई, उन्हें विशेष भोग लगाया गया। भक्त पूरे उत्साह के साथ संकीर्तन करते हुए यात्रा में चलते रहे और नृत्य करते रहे। शोभा यात्रा में लगभग छह हजार लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।
श्री कृष्ण बलराम की शोभा यात्रा में जयपुर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंदिर के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने बताया कि गुलाबी नगरी में श्री कृष्ण बलराम की शोभायात्रा का भव्य और सफल आयोजन हुआ। इस यात्रा में हज़ारों लोगों ने बड़े ही उल्लास से भाग लिया।
उन्होंने यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शास्त्रों के अनुसार जो मनुष्य शोभा यात्रा में श्री कृष्ण बलराम के दर्शन करता है और उनका रथ खींचता है तो वो जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है। उपाध्यक्ष ने यात्रा के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने जयपुर की जनता का शोभा यात्रा में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur drenched with faith and devotion, Shri Krishna Balram visited Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, new year, shri krishna balram, visit, 3rd january, hare krishna movement, procession, pink city, devotees, blessings, lord, excited, crowd, temple, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved