• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनगणना संचालन 2026 के अंतर्गत स्वगणना अभियान में जयपुर जिले ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Jaipur District Secures First Place in the State in the Self-Enumeration Campaign under Census Operations 2026 - Jaipur News in Hindi

-राज्य की कुल स्वगणना उपलब्धि में जयपुर जिले की लगभग 22 प्रतिशत भागीदारी जयपुर। जनगणना संचालन 2026 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में जयपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले द्वारा अब तक 3.25 लाख से अधिक स्वगणना दर्ज की गई हैं, जो राज्य की कुल स्वगणना उपलब्धि का लगभग 22 प्रतिशत है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि जनगणना के प्रति व्यापक जनजागरूकता, प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा जनगणना कार्मिकों एवं अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से निरंतर जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की गई, जिससे आमजन ने उत्साहपूर्वक स्वगणना अभियान में सहभागिता निभाई।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास द्वारा जिला कलेक्टर संदेश नायक एवं नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा को सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारी जयपुर जिले के प्रधान जनगणना अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं तथा उनके नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
जिला प्रशासन ने जनगणना 2026 के सफल संचालन हेतु आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता एवं सुविधा गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur District Secures First Place in the State in the Self-Enumeration Campaign under Census Operations 2026
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur census 2026, self enumeration rajasthan, v srinivas, sandesh nayak, om kasera, jaipur rank 1 census, rajasthan census campaign, public awareness census india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved