• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलर्ट मोड पर जयपुर डिस्कॉम : लोड बैलेंसिंग के लिए अभियंता दे रहे रात्रि 'पहरा'

Jaipur Discom on Alert Mode: Engineers Keep a Night Vigil for Load Balancing - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम के अभियंता देर रात तक जाग कर 'पहरा' दे रहे हैं। निगम के सिटी सर्किल उत्तर एवं दक्षिण में कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता तथा अधिशासी अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है और वे दिन भर ऑफिस में काम करने के बाद रात 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक पीक ऑवर्स के दौरान फील्ड में उतर जाते हैं।

इस दौरान वे अपने सब डिविजन एवं डिविजन में हैवी लोड वाले जीएसएस, फीडर, ट्रांसफॉर्मरों या पिलर बॉक्स को चेक करते हैं। जिन एरिया में लोड अधिक है, उसे कम विद्युत भार वाले दूसरे ट्रांसफार्मर, 11 केवी या 33 केवी फीडर अथवा जीएसएस पर शिफ्ट कर उसी समय लोड बैलेंसिंग करते हैं। बढ़े हुए भार के अनुरूप ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की प्लानिंग भी इसी नाइट विजिलेंस का पार्ट है। इस दौरान एफआरटी टीम की अलर्टनैस, खंड कार्यालयों में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायतों के निराकरण आदि को भी मापा जाता है। निरीक्षण के फोटो सर्किल ऑफिसर्स के ग्रुप में शेयर किए जाते हैं। इससे ट्रिपिंग तथा नो करंट संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण में मदद मिल रही है। साथ ही वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या को भी दूर किया जा रहा है। समय पर लोड शिफ्ट हो जाने से ट्रांसफॉर्मरों के जलने की घटनाओं को भी कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, पीक ऑवर्स में ग्रिड को भी संतुलित किया जा सकेगा। जयपुर डिस्कॉम सीएमडी सुश्री आरती डोगरा के निर्देश पर दोनों सर्किलों में 18 मई से अभियंताओं की यह ड्यूटी लगाई गई है।
फैक्ट फाइल
सर्किल - जयपुर सिटी साउथ
कुल डिविजन -4
सब डिविजन -22 (18 LT तथा 4 HT)
वितरण ट्रांसफार्मर - 9542
33kv GSS -81
11 kv फीडर -711
कुल उपभोक्ता -5.25 लाख
एरिया- मानसरोवर, सांगानेर, प्रतापनगर, पत्रकार कॉलोनी, जगतपुरा, लाल कोठी, आदर्श नगर, जवाहर नगर, सिविल लाइंस, आदि
सर्किल -जयपुर सिटी नॉर्थ
डिविजन - 4
सब डिवीजन -24 (19 LT, 4 HT तथा 1 केबल फॉल्ट)
33 kv GSS - 70
11 kv फीडर - 658
वितरण ट्रांसफार्मर- 8558
कुल उपभोक्ता - 5.92 लाख
एरिया - विद्याधरनगर, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, चारदीवारी, बिंदायका, बनीपार्क आदि।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Discom on Alert Mode: Engineers Keep a Night Vigil for Load Balancing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aipur discom, electricity load balancing, rajasthan power supply, night inspection engineers, power grid management, transformers overload, 33 kv gss, 11 kv feeder, jaipur electricity department, peak load management, frt team rajasthan, power distribution jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved