• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर : वर्धमान स्कूल में करोड़ों का कैश बरामद, इनकम टैक्स ने 6 ठिकानों पर छापेमारी

Jaipur: Crores in cash recovered at Vardhman School, Income Tax raids six locations - Jaipur News in Hindi

जयपुर। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जयपुर में वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन सेक्टर के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम मानसरोवर स्थित वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल के मुख्य कार्यालय पहुंची, जहाँ करोड़ों रुपये कैश बरामद हुए। इतने बड़े कैश की गिनती के लिए नोट काउंटिंग मशीन भी मंगवाई गई। सूत्रों के अनुसार, ग्रुप द्वारा कैश लेन-देन के माध्यम से टैक्स चोरी की जा रही थी। आयकर विभाग अब ग्रुप के अन्य ठिकानों पर भी सर्च कर रहा है। मुख्य कार्यालय में दस्तावेजों के साथ अलमारियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही, ग्रुप के मुख्य अधिकारियों के बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी और डिजिटल डिवाइस की भी जांच की जा रही है।
वर्धमान ग्रुप के फ्लैट और जमीन की खरीद-फरोख्त में अनियमितताओं के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को सर्वे के बाद कार्रवाई को सर्च में बदल दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur: Crores in cash recovered at Vardhman School, Income Tax raids six locations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, crores in cash, recovered, vardhman school, income tax, raids, six locations, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved