• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर कमिश्नरेट ने वसूला 3.72 करोड़ का जूर्माना

Jaipur Commissionerate recovered Rs 3.72 crore - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जयपुर शहर में लॉकडाउन 5.0 के राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मंगलवार तक 3 करोड़ 71 लाख 99 हजार 950 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। इन अपराधों पर कार्रवाई : सार्वजनिक स्थान व कार्यस्थल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर अब तक 27 हजार 302 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 54 लाख 60 हजार 400 रुपए जुर्माना वसूला गया।
दुकानदारों की ओर से ऐसे व्यक्ति को विक्रय किया, जिन्होंने फेस मास्क नहीं पहन रखा था। इसके विरूद्ध 1 हजार 689 कार्यवाही कर 8 लाख 44 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया।
सार्वजनिक स्थान पर लोगों के थूकने पर 79 कार्यवाही करते हुए 15 हजार 800 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने को लेकर 72 कार्यवाही की गई, जिसमें 36 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
पान, गुटखा या तम्बाकू विक्रय करने पर कुल 17 कार्यवाही कर 16 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर 92 हजार 66 कार्यवाही करते हुए 92 लाख 6 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
19 हजार 111 वाहन जब्त - पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लघंन कर वाहनों की आवाजाही को लेकर मंगलवार तक 19 हजार 111 वाहनों को जब्त किया। जिसके एवज में 2 करोड़ 16 लाख 20 हजार 650 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
यहां इतने वाहन जब्त और वसूला जुर्माना -
जयपुर कमिश्नरेट के उत्तर जिले में 2 हजार 24 वाहन जब्त किए गए। जुर्माना में 2 लाख 77 हजार 150 रुपए वसूले गए।
जयपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जिले में 3 हजार 127 वाहन जब्त कर 67 लाख 800 रुपए जुर्माना वसूला गया।
जयपुर कमिश्नरेट के पूर्व जिले में 4 हजार 374 वाहनों को जब्त किया गया। जुर्माना के तहत 1 करोड़ 74 लाख 5 हजार 450 रुपए वसूला गया है।
जयपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिले में 6 हजार 789 वाहनों को जब्त कर 1 करोड़ 48 लाख 1 हजार 450 रुपए जुर्माना वसूला गया।
जयपुर कमिश्नरेट में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 हजार 797 वाहनों को जब्त किया गया। जुर्माना के तहत 1 करोड़ 74 लाख 45 हजार 800 रुपए वसूला गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Commissionerate recovered Rs 3.72 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur commissionerate, recovered, rs 372 crore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved