• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम भजनलाल शर्मा ने वीरांगनाओं से बंधवाई राखी, कई शहीद जवानों के घरों में भेजे उपहार

Jaipur. CM Bhajan Lal Sharma got Rakhi tied by brave women, sent gifts to the homes of many martyred soldiers - Jaipur News in Hindi

जयपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को वीरांगना बहनों से राखी बंधवाई। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की महिलाओं ने सीएम भजन लाल शर्मा की कलाई पर राखी बांधी। इसके साथ ही, रक्षाबंधन पर राजस्थान सरकार ने एक नई पहल की भी शुरुआत की थी। इस पहल के जरिए रक्षाबंधन पर सीएम भजन लाल ने वीर शहीदों के घर पर राखी भिजवाई थी। सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नए राजस्थान में वीरांगनाओं को यथोचित सम्मान मिल रहा है। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारत माता की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले मातृभूमि के अमर सपूतों की वीरांगनाओं को इस पुनीत पर्व पर हमारी सरकार द्वारा आज विशेष सम्मान से विभूषित किया गया।" उन्होंने आगे लिखा, "वीरांगनाओं के लिए हमारी सरकार का यह स्नेहपूर्ण उपहार न केवल उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सार्थक प्रयास है, अपितु समाज में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करने का दूरदर्शी निर्णय भी है। यह प्रयास हमारी सरकार की वीरांगनाओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।"
गौरतलब है कि, सीएम भजनलाल ने 18 अगस्त को शहीदों की वीर पत्नियों को राखी भिजवाई थी। इसके साथ ही उन्होंने उपहार स्वरूप नारियल, मिठाई और शॉल भी भेजी थी। इसके जरिए राजस्थान सरकार चाहती है कि शहीद जवानों के घर राखी का त्यौहार खुशी से मनाया जाए।
ज्ञात हो कि, राज्य में 1500 से अधिक वीरांगना महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में कई वीरांगना महिलाएं मौजूद रहीं। जो वीरांगनाएं मुख्यमंत्री आवास नहीं पहुंच सकीं, उनके घर उपहार भेजने की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur. CM Bhajan Lal Sharma got Rakhi tied by brave women, sent gifts to the homes of many martyred soldiers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, cm bhajan lal sharma, got, rakhi, tied, women, martyred, soldiers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved