• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत जयपुर और भीलवाड़ा को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

Jaipur and Bhilwara receive electric buses under the PM-eBus Sewa scheme. - Jaipur News in Hindi

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत अमर जवान ज्योति से 29 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ई बस का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली परिवहन सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने अमर जवान ज्योति से स्टेट हेंगर तक ई बस में सफर किया। पीएम ई बस सेवा शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन, जेसीटीएसएल के उच्चाधिकारी सहित आमजन उपस्थित रहे। वहीं भीलवाड़ा से विधायक उदयलाल भड़ाना, अशोक कोठारी सहित आमजन वीसी के जरिए कार्यक्रम में जुड़े।
मुख्यमंत्री ने ई बस का किया अवलोकन, आधुनिक सुविधाओं की ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर इलेक्ट्रिक बस का विधिवत पूजन कर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बस में पैनिक बटन, एसी और सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही, चालक और परिचालक से बातचीत की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर अमर जवान ज्योति से स्टेट हेंगर तक इलेक्ट्रिक बस में सफर किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur and Bhilwara receive electric buses under the PM-eBus Sewa scheme.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm-ebus sewa scheme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved