जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा
को राजस्थान से विदा करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार इस यात्रा से कितनी घबराई हुई
है। आप देख सकते हैं। दरअसल कोविड फैलने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद
सीएम गहलोत ने यह बात कही है। चीन में कोरोना विस्फोट के बाद भारत में चिंताएं बढ़ गई
है। इस मसले पर भी भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।
बहरहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान
में भारत जोड़ो यात्रा निकली है। हमारी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस
कमेटी भी अधिवेशन करने जा रही है। इसमें लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत
ने कहा-मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पत्र पढ़ा। आप उनकी
बौखलाहट देख सकते हैं। पाली सांसद पी.पी. चौधरी और गंगानगर सांसद निहालचंद ने उनको
कल पत्र लिखा कि राहुल गांधी की यात्रा चल रही है और कोविड फैल रहा है...आप सोच
सकते हो कि केंद्र सरकार कितनी घबराई हुई है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
ने राजस्थान का सफर पूरा कर लिया है और अब वे हरियाणा में प्रवेश कर गई है। हरियाणा
में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया है।
राजस्थान के बाद से ही राहुल गांधी अब बोल रहे हैं-नफरतों के बाजार में मैं मोहब्बत
की दुकान खोलने निकला हूं।कांग्रेस प्रवक्ता ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि क्या भारत सरकार को सिर्फ राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' दिख रही है? क्या भारत सरकार को राजस्थान और कर्नाटक में भाजपा की यात्रा नहीं दिख रही है? हम नियमों का पालन करेंगे, लेकिन सरकार उसकी घोषणा करे और वो नियम सभी पर लागू हों। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुजरात से अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रही यूपी पुलिस का काफीला कोटा से आगे निकला, ताथेड़ में कुछ देर रुकने के बाद रवाना... देखें तस्वीरें
सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी को दिल्ली भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ की सह-संयोजक बनाया
ग्रेटर नोएडा : रिजर्व प्राइस से 3 गुना अधिक रेट पर 51.86 करोड़ में बिके आवासीय भूखंड
Daily Horoscope