• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर : सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का गहराता संकट, RMSCL के टेंडर में देरी और लोकल खरीद से बढ़ रहा वित्तीय नुकसान

Jaipur: A deepening medicine crisis in government hospitals, with delays in RMSCL tenders - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयों की आपूर्ति करने वाली मुख्य एजेंसी राजस्थान मेडिकल स्वास्थ्य कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMSCL) की बड़ी लापरवाही और अनियमितताएं सामने आई हैं। पिछले डेढ़ से दो साल में दवा खरीद के टेंडर और उनकी गुणवत्ता जांच (QC) में बरती गई अनियमितताओं के कारण सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों का गंभीर संकट गहरा गया है। रेट कॉन्ट्रेक्ट में देरी और लोकल खरीद: आरएमएससीएल (RMSCL) ने टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद भी एक-एक साल तक नए रेट कॉन्ट्रेक्ट नहीं किए। नियमों के अनुसार नए टेंडर समय पर होने चाहिए या मौजूदा दरों को अधिकतम 3 महीने बढ़ाया जा सकता है, लेकिन ऐसा न करने से अस्पतालों को स्थानीय स्तर (लोकल लेवल) पर औने-पौने दामों में दवाइयां खरीदनी पड़ीं, जिससे भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। लोकल खरीद में गुणवत्ता की अनदेखी: स्थानीय स्तर पर आपातकालीन परिस्थितियों में खरीदी गई इन दवाइयों की विधिवत क्वालिटी जांच (QC) भी नहीं करवाई गई, जिससे मरीजों की सेहत पर बड़ा जोखिम खड़ा हो गया है।
क्वालिटी टेस्ट में फेल दवाइयों का उपभोग: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि क्वालिटी कंट्रोल विंग द्वारा 131 बैच की दवाइयों को 'नॉन-स्टैंडर्ड' (अमानक) घोषित किए जाने के बावजूद उन्हें अस्पतालों में सप्लाई कर दिया गया और मरीजों द्वारा उनका उपभोग भी कर लिया गया। इन फेल दवाइयों के वितरण पर प्रभावी रोक न लगाना मरीजों की जान से खिलवाड़ के समान माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur: A deepening medicine crisis in government hospitals, with delays in RMSCL tenders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan medical services corporation rmscl, government hospital medicine crisis, quality control fail, audit report, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved