जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस ने 199 में से 101 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा को 73, बसपा को 6 और अन्य को 19 सीटों पर जीत मिली। वसुंधरा राजे के इस्तीफे के बाद अब प्रदेशवासियों को नए मुख्यमंत्री का इंतजार है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बुधवार को यहां विधायक दल की बैठक के दौरान कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समर्थक जमा हो गए और अपने-अपने नेता के समर्थन में नारे लगाने लग गए। गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री हैं, जबकि पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों की निगरानी में बैठक जारी है।
इसमें विधायक राय रखेंगे और रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी। इससे पहले पायलट ने कहा कि सीएम का फैसला हाईकमान लेगा। भारत युवाओं का देश है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक पार्टी की सेवा की उनके अनुभव का लाभ लेना भी युवाओं की जिम्मेदारी है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope