• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर : पेंशन विभाग का एएओ 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एरियर पास करने के नाम पर मांगी थी घूस

Jaipur : Pension Department AAO arrested red-handed while accepting a bribe of Rs. 10,000, demanded bribe for processing arrears - Jaipur News in Hindi

जयपुर | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंशन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश कुमार खण्डेलवाल, जो लालकोठी स्थित पेंशन विभाग में अतिरिक्त सहायक लेखाधिकारी (AAO-II) के पद पर तैनात है, को 10,000 रुपये की घूस लेते हुए हिरासत में लिया गया।

माता की पेंशन और एरियर के नाम पर मांगे पैसे एसीबी मुख्यालय को मिली शिकायत के अनुसार, परिवादी के पिता की मृत्यु के बाद उसकी माता को पूर्ण पेंशन नहीं मिल पा रही थी। इस समस्या के समाधान और पूरी पेंशन शुरू करने की एवज में आरोपी राजेश खण्डेलवाल ने 10,000 रुपये की मांग की थी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पूर्व का बकाया एरियर (Arrears) पास करने के बदले कुल एरियर राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगा था।
एसीबी का जाल और रंगे हाथों गिरफ्तारी
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने जाल बिछाया। एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक (द्वितीय) आनंद शर्मा के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानप्रकाश नवल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक रामजी लाल एवं उनकी टीम ने आरोपी राजेश खण्डेलवाल को परिवादी से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी ने रिश्वत की राशि मौके से बरामद कर ली है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एसीबी के महानिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस मामले में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम अनुसंधान (Investigation) जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur : Pension Department AAO arrested red-handed while accepting a bribe of Rs. 10,000, demanded bribe for processing arrears
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, pension, department aao, arrested, red-handed, accepting bribe, processing arrears, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved