• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर : नगर निगम का हेल्थ इंस्पेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप, एसीबी ने दलाल को भी दबोचा

Jaipur : Municipal Corporation Health Inspector Trapped While Accepting a 5,000 Rupee Bribe, ACB Also Arrests Broker - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर नगर निगम के एक हेल्थ इंस्पेक्टर और उसके दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देशानुसार, डीएसपी अभिषेक पारिक और सीआई छोटे लाल के नेतृत्व में टीम ने सिविल लाइन जोन में जाल बिछाया। यहाँ हेल्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार एक दलाल के माध्यम से परिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत वसूल रहा था। एसीबी ने दबिश देकर दोनों को मौके पर ही रंगे हाथों धर दबोचा। एसीबी के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक गोपनीय शिकायत के सत्यापन के बाद की गई है। फिलहाल ब्यूरो की टीम पकड़े गए हेल्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और दलाल से गहन पूछताछ कर रही है। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि रिश्वत किस कार्य के बदले मांगी गई थी और क्या इसमें अन्य अधिकारी भी संलिप्त हैं। एसीबी की इस त्वरित कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में खौफ का माहौल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur : Municipal Corporation Health Inspector Trapped While Accepting a 5,000 Rupee Bribe, ACB Also Arrests Broker
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, acb trap rajasthan, health inspector dinesh kumar, nagar nigam jaipur bribery, anti corruption bureau action, civil line zone jaipur, crime news jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved