• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जगतपुरा स्थित स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा विश्वस्तरीय

जयपुर। स्काउट व गाइड के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

जयपुर में जगतपुरा स्थित स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र पर सोमवार को आयोजित समापन समारोह में स्काउट व गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर जेसी महान्ति, अन्तरराष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट सपना पूनिया और राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान पंकज सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किये। महान्ति ने बताया कि राज्य में पहली बार स्काउट गाइड खिलाडियों के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। एथेलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी तथा खो-खो खेल प्रतियोगिताओं में राज्य भर से लगभग 700 स्काउट व गाइड खिलाड़ी जयपुर में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने खेल को और भी निखार सकें।
उन्होंने बताया कि जगतपुरा स्थित स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र को विश्व स्तरीय दर्जा देने के लिए यहां एडवेंचर कैंपिंग, ओपन जिम, रनिंग ट्रेक की सुविधाएं विकसित की की गई हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और साहस स्काउट गाइड की एक पहचान है तथा उसे हमेशा नई चुनौतियां लेने के लिए तैयार रहना चाहिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jagatpura scout guide training center to become world class
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state chief commissioner jc mahanti, athlete sapna poonia, rajasthan cricket team captain pankaj singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved