सिंगापुर/जयपुर । उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज सिंगापुर सरकार की विदेश राज्य मंत्री सिम एन से मुलाकात के दौरान सिंगापुर को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ बनने का आमंत्रण दिया। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर की कंपनियों द्वारा राजस्थान में निवेश बढ़ाने में उनसे सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की और उन्हें जयपुर में 9-10-11 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके अलावा अपनी सिंगापुर यात्रा के आज तीसरे दिन, राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों के साथ मुलाकात की और उन्हें प्रदेश के औद्योगिक पार्कों और शहरी विकास परियोजनाओं, एविएशन एमआरओ, इंजीनियरिंग, मीडिया, बैंकिंग और वित्त जैसे क्षेत्रों में निवेश का आमंत्रण दिया। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के शहरी पुनर्विकास प्राधिकरण (अर्बन रिडेवलपमेंट अथॉरिटी) और वहां की एक प्रमुख कंसल्टेंसी कंपनी सुरबाना जुरोंग के परिसरों का भी दौरा किया। इसके अलावा, राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने एसटी इंजीनियरिंग, एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डेटा सेंटर्स और डीबीएस बैंक जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ भी बातचीत की।
इन बैठकों के बाद उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “हमने सिंगापुर को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ बनने के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा, हमने आज सिंगापुर की कई प्रमुख कंपनियों के साथ बैठकें कीं, जो राज्य में औद्योगिक पार्क, शहरी विकास, डेटा सेंटर, एविएशन एमआरओ जैसे कई क्षेत्रों में निवेश करने के इच्छुक हैं। राजस्थान सरकार की ओर से उन्हें हम अपना पूरा समर्थन देने के लिए तैयार हैं।”
सबसे पहले, राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने आज सिंगापुर के शहरी पुनर्विकास प्राधिकरण ((अर्बन रिडेवलपमेंट अथॉरिटी), जो सिंगापुर का राष्ट्रीय शहरी नियोजन प्राधिकरण है, का दौरा किया और उनसे आबादी के बढ़ते दबाव के बीच शहरी नियोजन के प्रति सिंगापुर के दृष्टिकोण को समझा। इस बैठक में सिंगापुर के शहरी पुनर्विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से भूमि उपयोग के संबंध में अपनी दीर्घकालिक रणनीति के बारे में बताया, जिसमें रोजगार के अवसरों को आवासीय क्षेत्रों के समीप लाने संबंधित बहुकेंद्रित विकास, शहर में हरित स्थान और प्राकृतिक गलियारा बनाना, और विकास को समायोजित करने हेतु भविष्य में विकिसत किये जाने वाले क्षेत्रों की जानकारी भी दी गयी।
इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर स्थित इंजीनियरिंग और शहरी विकास कंसल्टेंसी कंपनी सुरबाना जुरोंग के परिसर का भी दौरा किया, जहां उनकी अगवानी कंपनी के ग्रुप सीईओ सीन चियाओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की। इस बैठक के दौरान, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राठौड़ ने राजस्थान में हो रहे ढांचागत विकास के बारे में जानकारी दी और उन्हें राजस्थान की विकास में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया। इस बैठक में सुरबाना जुरोंग के अधिकारियों ने राजस्थान सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए उठाये जा रहे पहलों के बारे में रुचि दिखायी, जिसमें राज्य में बनने वाले औद्योगिक पार्कों और शहरी विकास परियोजनाएं वगैरह शामिल हैं।
इसके बाद, कर्नल राठौड़ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में निवेश के लिए एसटी इंजीनियरिंग, एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डेटा सेंटर्स और डीबीएस बैंक के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की और उनसे प्रदेश में निवेश का आग्रह किया। इन बैठकों के दौरान इन कंपनियों के अधिकारियों ने राजस्थान के एविएशन एमआरओ, इंजीनियरिंग, डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में अवसरों की जानकारी ली और इनमें निवेश के प्रति रुचि दिखाई।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर देशी और विदेशी निवेशकों, संस्थाओं और कॉरपोरेट जगत के शीर्ष अधिकारियों से लगातार बैठकें कर रही हैं, ताकि आने वाले समय में प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हो सके और ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को पूरा करने की ओर बढ़ा जा सके।
इसके तहत पिछले एक महीने में दिल्ली, मुंबई, सियोल (दक्षिण कोरिया), जापान के टोक्यो और ओसाका, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी और कतर की राजधानी दोहा में इस तरह के इन्वेस्टर रोड शो आयोजित किये जा चुके हैं, ताकि निवेशकों को राजस्थान से जुड़ने, प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित करने और उन्हें राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी निवेशक-अनुकूल नीतियों और अवसरों से अवगत कराया जा सके। इस व्यापक आउटरीच के परिणामस्वरूप राजस्थान सरकार को अब तक 12.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव (एमओयू) प्राप्त हुए हैं, जो राज्य सरकार के प्रयासों में निवेशक और व्यापार समुदाय के जबरदस्त विश्वास को दर्शाता है।
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 एक नज़र में:
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है।
इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अन्य सुविधाएँ मुहैय्या कराना है। इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो-केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम/आईटी और आईटीईएस (ESDM/IT and ITeS) सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।
इन्वेस्टर रोडशो के सिंगापुर चरण का आयोजन वहां मौजूद भारतीय उच्चायोग एवं कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंड्स्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से किया जा रहा है। सीआईआई ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का समिट इंडस्ट्री पार्टनर है। इसके अलावा पीडब्ल्यूसी (PwC) इंडिया इस इन्वेस्टमेंट समिट का नॉलेज पार्टनर है।
गोरखपुर का बुढ़िया माई मंदिर: आस्था का केंद्र, जहां 'अकाल मृत्यु' के संकट से मुक्ति की है अटूट मान्यता
आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पद्धती पर होगी चर्चा
5 मार्च 2026 राशिफल: भाई दूज पर तीन राशियों के जीवन में आएंगे खुशियों और लाभ के विशेष अवसर
अपने जन्मदिन पर अनुपम खेर ने किया फैंस को 'इमोशनल ब्लैकमेल', 42 साल की मेहनत के बदले मांगा यह तोहफा
बेन स्टिलर ने अपनी फिल्म के क्लिप को लेकर व्हाइट हाउस पर साधा निशाना, हटाने की मांग
रजत महल में साक्षात विराजे खाटू नरेश, फागोत्सव में भक्ति और उल्लास की छटा
"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन
निरहुआ की 'फसल' इस दिन होगी यूट्यूब पर रिलीज, किसानों के दर्द को बयां करेगी फिल्म
'द 50' से बाहर होने पर बोलीं दिव्या अग्रवाल, 'मैं किसी भी तरह का रियलिटी शो नहीं करूंगी'
श्यामा माई मंदिर: महाराज की चिता पर बना मंदिर, जहां श्मशान में होते हैं मांगलिक कार्य
महिला हॉकी विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग
धुरंधर 2 ट्रेलर: 'किंग' बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल
ग्रहों का बड़ा बदलाव: शुक्र की चाल बदली, सूर्य-बुध का मीन में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज़, आईएसआई मेजर इकबाल बनकर लौटे अर्जुन रामपाल
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
टी20 वर्ल्ड कप: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार, न्यूजीलैंड भी हारी है
टी 20 विश्व कपः भारत की जीत के लिए काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन-पूजन

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल : भारत ने खड़ा किया रनों का हिमालय, न्यूजीलैंड को मिला 256 रनों का विशाल लक्ष्य

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अन्य देश से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल
राशिफल 8 मार्च 2026 : रंग पंचमी पर कई राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार, करियर में भी दिखेंगे सकारात्मक संकेत
'द 50' से बाहर होने पर बोलीं दिव्या अग्रवाल, 'मैं किसी भी तरह का रियलिटी शो नहीं करूंगी'
प्रियंका चोपड़ा ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुआ अभिनेत्री का नाम
कृति सेनन से 'बेहतर होने की जंग' में यामी गौतम की सफाई, कहा, 'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती'
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचीं नीना गुप्ता, फोटो शेयर कर दी शुभकामनाएं
लाफ्टर शेफ सीजन 3 में 'निया शर्मा 2.0', सेट पर छाया हंसी का माहौल
'15 साल में बना प्यार भरा परिवार', अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
दो जी सिने अवॉर्ड मिलने पर बोलीं अनीत पड्डा, 'मैंने मेहनत से अपने पापा का सपना पूरा किया'
शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर सुरों के सरताज बनने का सफर, बिना सांस लिए गया था पहला गाना
सुभाष घई ने युवाओं को दी सीख, बोले-एआई को दुश्मन नहीं, सहायक टूल समझें
लियोनार्डो दा विंची के आविष्कारों से रूबरू हुईं आहाना कुमरा, इटली ट्रिप को बताया 'जादुई'
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ फेफड़ों व हृदय के लिए फायदेमंद है भुजंगासन
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
कमर दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 08/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope