• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति के विरूद्ध शिकायतों की जांच

Investigation of complaints against the Vice Chancellor of Rajasthan University - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर के सम्भागीय आयुक्त के. सी. वर्मा राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों के जांच अधिकारी के रूप में गुरूवार (19 सितम्बर) को विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पर प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उपस्थित रहेगे। वर्मा इस दौरान जांच कार्यवाही में पारदर्शिता लाने के लिए बयान, लिखित अभ्यावेदन एवं दस्तावेज आदि प्राप्त करेंगे।

सम्भागीय आयुक्त ने बताया कि इस सन्दर्भ में किसी व्यक्ति को बयान, लिखित अभ्यावेदन या दस्तावेज देने हो तो वे गुरूवार को उक्त समयावधि में आकर दे सकते है। प्राप्त दस्तावेज, बयान या अभ्यावेदनों का सम्पादित की जाने वाली जांच में परीक्षण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल सचिवालय, राज भवन द्वारा जारी सम्भागीय आयुक्त के. सी. वर्मा को राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति के विरूद्ध प्राप्त शिकायातों की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Investigation of complaints against the Vice Chancellor of Rajasthan University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan university, vice chancellor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved