जयपुर। नेशनल डिफेन्स कॉलेज- एनडीसी के प्रतिनिधिमंडल के राजस्थान भ्रमण के अंतर्गत सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित राज्य सरकार के विभागाध्यक्षों के साथ एक परिचयात्मक एवं संवादात्मक बैठक आयोजित की गई। यह संवाद “अंडरस्टैंडिंग इंडिया स्टडी टूर” के तहत आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव ने की। इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना व भारतीय राजस्व सेवा के आला अधिकारी तथा विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि शामिल थे।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद से राज्य के प्रशासनिक अनुभव, विकास मॉडल और नीतिगत दृष्टिकोण को साझा करने का सशक्त मंच मिलता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास, प्रशासनिक ढांचे, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समग्र जानकारी प्रदान की गई।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग शिखर अग्रवाल ने औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन नीतियों, औद्योगिक पार्कों, निर्यात संवर्धन एवं रोजगार सृजन से संबंधित पहलुओं की जानकारी साझा की। अतिरिक्त मुख्य सचिव, कौशल एवं उद्यमिता, रोजगार विभाग संदीप वर्मा ने कौशल प्रशिक्षण, रोजगार मेलों, अप्रेंटिसशिप, आईटीआई सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं के लिए संचालित योजनाओं पर प्रस्तुति दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, कुलदीप रांका ने उच्च शिक्षा संस्थानों, छात्रवृत्तियों, बालिका शिक्षा, अधोसंरचना विकास एवं रोजगारोन्मुख पहलों पर जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग श्रेया गुहा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका कार्यक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी, सोलर दीदी एवं ड्रोन दीदी जैसी पहलों पर प्रकाश डाला गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह भास्कर आत्माराम सावंत ने आंतरिक सुरक्षा, कानून— व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण, टास्क फोर्स गठन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की। अतिरिक्त मुख्य सचिव, उर्जा विभाग अजिताभ शर्मा द्वारा समग्र विद्युत क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं, पीएम-कुसुम एवं पीएम-सूर्य घर योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया।
प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गायत्री ए. राठौड ने राज्य की स्वास्थ्य अधोसंरचना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, चिकित्सा शिक्षा, मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों, तृतीयक स्वास्थ्य सुविधाओं, डिजिटल ओपीडी प्रबंधन तथा वृद्धजन देखभाल से जुड़ी पहलों की जानकारी दी । प्रमुख शासन सचिव, खान एवं पैट्रोलियम विभाग टी. रविकान्त द्वारा राज्य की खनिज संपदा, खनन नीलामी, महत्वपूर्ण खनिजों की खोज एवं ऊर्जा सुरक्षा में राज्य की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। प्रमुख शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग भवानी सिंह देथा ने महिला द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, बालिका सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक संरक्षण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी । प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग डॉ. देबाशीष पृष्टी द्वारा अमृत योजना, जलापूर्ति, सीवरेज, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
शासन सचिव, स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल द्वारा शिक्षा की स्थिति, आधारभूत संरचना, पीएम-श्री विद्यालय, स्मार्ट क्लासरूम एवं विद्यार्थी कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। शासन सचिव आयोजना, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने राज्य की समग्र प्रोफाइल, आर्थिक परिदृश्य तथा “विकसित राजस्थान@2047” की दीर्घकालिक विकास दृष्टि पर जानकारी साझा की। उन्होंने ई-गवर्नेंस, राज्य डेटा सेंटर, राजनेट, जन सूचना पोर्टल, ई-मित्र सेवाओं, राजस्थान सम्पर्क तथा अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से तकनीक आधारित शासन सुधारों पर जानकारी दी। शासन सचिव एवं पंजीयक, सहकारिता विभाग आनन्दी द्वारा सहकारी ऋण, ब्याज अनुदान, कोर-बैंकिंग, भंडारण सुविधाओं तथा किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, छात्रवृत्ति, कोचिंग सहायता एवं वंचित वर्गों के पुनर्वास से जुड़े कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। बैठक में राज्य सरकार के सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
रणबीर कपूर की 'रामायण' में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई
'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
अक्षय कुमार, अजय देवगन से रणवीर सिंह तक, गणेश आचार्य की फिल्म के समर्थन में उतरा बॉलीवुड
आईफोन से थ्रिलर फिल्म बनाने पर बोले तनुज विरवानी, 'नाश' की शूटिंग के दौरान रात में लगा डर
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
बिहार के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत: भोज में जा रहे थे मासूम, स्थानीय लोगों का आरोप- एक घंटे बाद पहुंचा प्रशासन

दिल्ली प्रदर्शन: CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे रिहा

पोप लियो को लंग कैंसर की पुष्टि: रोम के अस्पताल में सफल रही फेफड़े की सर्जरी, वेटिकन ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा, मां ब्रह्मचारिणी के धैर्य और आंतरिक शक्ति को किया नमन
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत, पति के लिए शेयर किया खास वीडियो
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 14/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope