• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत संकल्प यात्रा और 100 दिवसीय कार्ययोजना के लक्ष्य निर्धारित समय में हासिल करने के निर्देश

Instructions to achieve the targets of Vikas Bharat Sankalp Yatra and 100 day action plan in stipulated time - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने निर्देश दिए कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, 100 दिवसीय कार्ययोजना एवं प्रधानमंत्री जन-मन कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को निचले स्तर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना केन्द्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए मिषन मोड में काम किया जाए। सिंह गुरूवार को स्वास्थ्य भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा, 100 दिवसीय कार्य योजना एवं प्रधानमंत्री जन-मन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय कार्य योजना का उद्देश्य है कि प्रदेषवासियों को समयबद्ध रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचना सुनिष्चित हो। इस कार्ययोजना में शामिल किए गए बिन्दुओं पर गंभीरता से काम किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही नहीं हो। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने चिकित्सा संस्थानों में डायलिसिस की सुविधा बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने चिन्हित चिकित्सा संस्थानों में डायलिसिस मषीनें शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए और कहा कि अस्पतालों में डायलिसिस की व्यवस्था सुविधाजनक हो। किसी रोगी को परेषानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने सोनोग्राफी एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी रोगी केन्द्रित बनाने के निर्देष दिए।

एक करोड़ से अधिक लोग लेने पहुंचे स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ
बैठक में बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेशभर में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। अब तक 10 हजार से अधिक स्वास्थ्य षिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 1 करोड़ 18 लाख से अधिक लोग स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे हैं। इन शिविरों में 93 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है। टीबी स्क्रीनिंग में राजस्थान अग्रणी प्रदेश है। इसी प्रकार प्रदेश के 6 हजार 600 से अधिक स्वास्थ्य केन्द्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में परिवर्तित किया गया है। आयुष्मान कार्ड के लिए ई-केवाईसी किए जाने में भी राजस्थान का प्रदर्षन उल्लेखनीय रहा है। एसीएस सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में अब तक अर्जित लक्ष्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रा के शेष दिनों में और अधिक समर्पित भाव से काम करते हुए शत-प्रतिषत लक्ष्य हासिल करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जिन जिलों या ब्लाॅक्स में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां विशेष फोकस कर लक्ष्य हासिल करें।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं 100 दिवसीय कार्ययोजना के बिन्दुओं पर हुई प्रगति से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions to achieve the targets of Vikas Bharat Sankalp Yatra and 100 day action plan in stipulated time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: additional chief secretary shubhra singh, vikas bharat sankalp yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved