• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर जेजेएम 2.0 कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Instructions Issued to Accelerate JJM 2.0 Works Following Directives from Chief Minister Bhajanlal Sharma - Jaipur News in Hindi

-मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा बैठक जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने हेतु मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मिशन के विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जेजेएम 2.0 की गाइडलाइन के अनुसार केंद्र सरकार से हिस्सेदारी राशि प्राप्त करने के लिए निर्धारित सभी घटकों के लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप सुजलम आईडी निर्माण तथा सीआईआरपी (CIRP) के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
एमआईएस अपडेट एवं “हर घर जल” प्रमाणन पर विशेष जोर
बैठक में निर्देश दिए गए कि मिशन के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, उन्हें एमआईएस पोर्टल पर फाइनेंशियल क्लोज किया जाए। साथ ही जल सेवा आकलन की प्रक्रिया में तेजी लाने, “हर घर जल” सर्टिफिकेशन की प्रगति बढ़ाने तथा “जल अर्पण” जैसी जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
डीडब्ल्यूएसएम बैठकों एवं “नल जल मित्र” प्रशिक्षण पर फोकस
मुख्य सचिव ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठकें प्रतिमाह गुणवत्तापूर्ण तरीके से आयोजित करने तथा जिला टेक्निकल यूनिट के अनुमोदन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग के सहयोग से “नल जल मित्र” का चयन कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी जोर दिया।
बैठक में जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा, जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर राजन विशाल, मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) राज सिंह चौधरी, मुख्य अभियंता जेजेएम भवानी सिंह शेखावत सहित संबंधित अधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions Issued to Accelerate JJM 2.0 Works Following Directives from Chief Minister Bhajanlal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jal jeevan mission 20, har ghar jal, rajasthan water supply, chief secretary v srinivas, bhajanlal sharma, sujalam id, cirp work, rural water project, drinking water scheme, dwsm meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved