• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की पुख्ता तैयारी के निर्देश

Instructions Issued for Robust Preparations for the New Academic Session Starting April 1st - Jaipur News in Hindi

स्कूल शिक्षा के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में बैठक जयपुर,। प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन शैक्षणिक सत्र को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए सत्र की तैयारियों को समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बजट घोषणा 2026-27 में विभाग से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों की क्रियान्विति की समीक्षा की गई। शासन सचिव श्री कुणाल ने विभाग से जुड़े लंबित और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राज्य सरकार की बजट घोषणाओं में शामिल योजनाओं और कार्यक्रमों को तय समयसीमा में धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। शासन सचिव ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी प्रबंध पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां शीघ्र पूर्ण करें, ताकि योजनाओं की प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल, वित्तीय सलाहकार श्रीमती अनुपमा शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (प्रथम) श्रीमती सीमा शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (द्वितीय) श्री अशोक कुमार मीणा सहित विभाग के उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions Issued for Robust Preparations for the New Academic Session Starting April 1st
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ias krishna kunal, new academic session \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved