• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोहर्रम पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश

Instructions for keeping arranged on Muharram - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ महाजन ने मोहर्रम पर आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, यातायात, नगर निगम एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

मोहर्रम के दिन शहर के विभिन्न स्थानों से ताजियों प्रारम्भ होकर कर्बला मोड पहुंचते हैं। इससे एक दिन पूर्व छोटी चैपड़, सुभाष चौक व रामगंज चौपड़ आदि स्थानों पर ताजियों का प्रदर्शन होता है। इससे पहले वाले दिन अलम के जुलुस निकाले जाते है। जिला कलक्टर ने इन मौको पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ विशेष सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त (उत्तर, दक्षिण, पश्चिम व पूर्व) तथा उपायुक्त यातायात को निर्देश दिए है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही समुचित पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन, चिकित्सा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था, और यहां आने वाले लोगों की सुविधा की दृष्टि से अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम, पीएचईडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, जयपुर को सम्बंधित विभागों से समन्वय रखते हुए अग्नि शमन एवं एम्बुलेंस आदि की व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण कर अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया है।
वार्ड 76 के उप चुनाव के संबंध में सूखा दिवस के आदेश
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ महाजन ने एक आदेश जारी कर नगर-निगम जयपुर के रिक्त वार्ड संख्या 76 (सामान्य) के मतदान क्षेत्र एवं इससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में सोमवार, 02 अक्टूबर को सांय 5 बजे से बुधवार, 04 अक्टूबर को सांय 5 बजे तक एवं मतगणना दिवस पर शुक्रवार, 06 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions for keeping arranged on Muharram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, instructions for keeping arranged on muharram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved