• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम ने किया कोचिंग सेंटरों एवं अन्य व्यवसायिक गतिविधियों वाले भवनों का निरीक्षण

Inspection of buildings with coaching centers and other business activities done in the municipal corporation - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम आयुक्त विजयपाल सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को उपायुक्त सतर्कता राजीव दत्ता के नेतृत्व में कोचिंग सेन्टरों पर जाकर फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन में व्यावसायिक गतिविधी स्वीकृति, यातायात अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि की जाॅच की गई। उपायुक्त सतर्कता राजीव दत्ता ने बताया कि पैरामाउण्ट कोचिंग सेन्टर, यूनिवर्सिटी मोड टोंक रोड, विजन एकेडमी, अपेक्स माॅल लालकोठी, केएसजी इन्स्टीयूट आॅफ आई.ए.एस. अपेक्स टाॅवर टोंक रोड, चाणक्य आई.ए.एस. एकेडमी सहकार मार्ग लालकोठी, क्लैट कोचिंग क्लासेज सहकार मार्ग लालकोठी, प्रज्ञा काॅमर्स क्लासेज, लक्ष्मी मन्दिर सिनेमा के पास सहकार मार्ग लालकोठी, मदर्स एजूकेषन हब, लक्ष्मी मन्दिर सिनेमा तिराहा टोंक रोड, गणतव्य कैरियर इन्स्टीयूट लक्ष्मी मन्दिर सिनेमा तिराहा टोंक रोड, क्यूईटी एसेशनल एकेडमी, मैट्रो टावर, लक्ष्मी मन्दिर सिनेमा के पास सहकार मार्ग लालकोठी कोचिंग सेन्टरों में फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन में व्यावसायिक गतिविधी स्वीकृति के कोई दस्तावेज पेश नहीं किये गए। उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदण्ड के अनुसार फायर एवं व्यावसायिक गतिविधियों की स्वीकृति नहीं पाये जाने पर कोचिंग संचालकों को शीघ्र ही फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन में व्यावसायिक गतिविधी के दस्तावेज तैयार कर पेश करने हेतु पाबन्द किया गया अन्यथा समय सीमा में पूर्ति नहीं होने पर कोचिंग सेन्टर सीज कर दिया जायेगा ओर मौके पर कोचिंग ले रहे छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में फायर ड्रील निकासी द्वार, फायर फाईटिंग सिस्टम आदि की जानकारी देते हुए बचाव के समस्त उपाय बताये तथा कोचिंग सेन्टरों के बाहर होने वाले अस्थाई अतिक्रमणों को भी हटवाया गया एवं जयपुर शहर में चल रही सभी कोचिंग सेन्टरों में फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन में व्यावसायिक गतिविधी स्वीकृति, यातायात अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि की लगातार जाॅच की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inspection of buildings with coaching centers and other business activities done in the municipal corporation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal commissioner vijaypal singh, coaching centers, no objection certificate, commercial activity acceptance, deputy commissioner vigilance rajiv dutta, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved