जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क, आदर्श नगर में शनिवार सुबह पहली ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर विधायक अशोक परनामी थे। अध्यक्षता महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने की। विशिष्ट अतिथि उपमहापौर मनोज भारद्वाज थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सत्यनारायण धामाणी सहित पार्षद महेश कलवानी, पार्षद चंद भाटिया, पार्षद दिनेश अमन, पार्षद विजय सोनी ने भाग लिया। इनके अलावा उपायुक्त (उद्यान) बद्री प्रसाद शर्मा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दौरान परनामी व डॉ. लाहोटी ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। बाद में फीता काटकर ओपन जिम का शुभारंभ किया। आम लोगों में ओपन जिम को लेकर काफी क्रेज नजर आया। खासतौर पर महिलाएं सेहत के प्रति काफी सजग नजर आईं। डॉ. अशोक लाहोटी और विधायक अशोक परनामी ने भी ओपन जिम में एक्सरसाइज की और लोगों को भी एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ओपन में लगे उपकरणों की खासियत और फायदों के बारे में उपायुक्त (उद्यान) बद्री प्रसाद शर्मा से जानकारी ली।
डॉ. लाहोटी ने बताया कि प्रत्येक व्यकित महंगे जिम में जाकर व्यायाम नहीं कर सकता। इसीलिए नगर निगम जयपुर आम जनता के लिए हर जोन में एक ओपन जिम लगवाएगा। अगले साल तक हर वार्ड में एक-एक ओपन जिम लगवाई जाएगी। इससे शहरवासियों को काफी लाभ पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि इस ओपन जिम में कुल 9 उपकरण लगाए हैं। हर उपकरण इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर उम्र का व्यक्ति इनका इस्तेमाल कर सकता है और सेहत लाभ ले सकता है।
CJI को वकीलों की चिट्ठी पर मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope