• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमएसएमई इकाइयों सहित 6 हजार औद्योगिक इकाइयों में काम दोबारा शुरू करने की पहल

Initiative to restart work in 6 thousand industrial units including MSME units - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों में सामान्य और सहजता से उत्पादन कार्य आरंभ कराना हमारी प्राथमिकता है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में एमएसएमई इकाइयों सहित छह हजार से अधिक छोटी-बड़ी इकाइयों ने काम पुनः आरंभ करने की पहल की है। उन्होंने उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि किसी भी औद्योगिक इकाई में किसी भी श्रमिक या कार्मिक के संक्रमण ग्रसित पाए जाने पर इकाई व उस इकाई या प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग ने कहा कि उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही राज्य सरकार ने 19 अप्रैल को जारी दिशा-निर्देशों में व्यवस्था को और अधिक सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए कम से कम कार्मिकों/श्रमिकों से उत्पादन कार्य कराने के साथ ही परिसर में ही रहने की व्यवस्था करने, सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करने, सेनेटाइजर, साबुन, परिसर को रोगाणु रहित करवाने के साथ ही निर्धारित सुरक्षा मानकों की पालना के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की एडवाइजरी की पालना के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग ने उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य कर रही औद्योगिक इकाइयों में किसी भी श्रमिक में संक्रमण होने की स्थिति में उस इकाई पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संंबंध में केन्द्र सरकार के गृह मंंत्रालय से भी स्पष्टीकरण आ गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित इकाई प्रबंधन को किसी भी कार्मिक या श्रमिक के संक्रमण की संभावना लगने पर अस्पताल में दिखाने और प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी इकाई द्वारा जानबूझ कर लापरवाही बरती जाती है या निर्देशों की अवहेलना की जाती है तो उसके लिए भी उद्योग/रीको व श्रम आयु

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Initiative to restart work in 6 thousand industrial units including MSME units
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: msme units in rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved