जयपुर । प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्पों में आम लोगों के वर्षों से अटके हुए काम भी सुगमता से हो रहे हैं। इन कैम्पों में आगन्तुकों को समस्याओं का समाधान मिल रहा है, जिसके चलते वे सुकून महसूस कर रहे हैं। कैम्पों में राहत पाकर लोग राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सामने आ रही कहानियां खुद इसका प्रमाण दे रही हैं।
सभी 10 योजनाओं के गारंटी कार्ड पाकर निहाल हुआ प्रभुलाल
सवाई माधोपुर जिले की खेड़ाबाढ़ रामगढ़ ग्राम पंचायत के निवासी प्रभुलाल मीणा ने जब महंगाई राहत कैंप पर कम्प्यूटर में जनाधार कार्ड नम्बर फीड करवाया तो उसे सभी 10 योजनाओं का पात्र होने की जानकारी मिली। उसने सभी योजनाओं में पंजीकरण करवाया और मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त किये। महंगाई से बेहाल प्रभुलाल कम समय में ही इन योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर निहाल हो गया। उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रामजीलाल को मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन
अलवर के मालाखेड़ा निवासी बुजुर्ग रामजीलाल ने कैम्प में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बढ़ी हुई राशि तथा अन्य योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ प्राप्त किया। रामजीलाल को जब मालूम चला कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं तो वे सारे काम छोड़कर कैम्प में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुढ़ापे में पेंशन बड़ा सहारा साबित हो रही है। अब बढ़ी हुई पेंशन मिलने से किसी पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।
शंकरी बाई की 3 साल से रुकी पेंशन फिर हुई शुरू
चित्तौड़गढ़ जिले के नेतावल महाराज गांव निवासी शंकरी बाई की वृद्धावस्था पेंशन वर्ष 2020 में विधवा पेंशन में परिवर्तित करवाते समय तकनीकी त्रुटि से बन्द हो गई थी। कैम्प में जब शंकरी बाई ने राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत को अपनी पीड़ा बताई तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करवाकर उनकी रुकी हुई पेंशन फिर से शुरू करवाई। साथ ही, तीन वर्षों की बकाया पेंशन का भुगतान भी सुनिश्चित किया। पेंशन दोबारा शुरू होने से शंकरी बाई की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने गद्गद् हृदय से राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
तुरन्त बना जनाधार कार्ड, मिला 7 योजनाओं का लाभ
बांसवाड़ा जिले की सागड़ोद पंचायत में आयोजित कैम्प कमजी के लिए सौगात लेकर आया। 75 वर्षीय कमजी ने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी फती को जनाधार कार्ड बनवाने में दिक्कतें आ रही थी। जनाधार कार्ड नहीं होने से सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। जब कैम्प में पहुंचकर उन्होंने अपनी पीड़ा बताई तो कैम्प प्रभारी ने उन्हें बड़ोदिया भेजकर कुछ ही देर में जनाधार कार्ड बनवा दिया। इसके बाद कैम्प में उनका रजिस्ट्रेशन कर 7 योजनाओं के गारंटी कार्ड सौंपे गये। गांरटी कार्ड पाकर बुजुर्ग दम्पत्ति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सूर्यपाल सिंह के 3 जन्मजात दिव्यांग बच्चों को अब मिलेगी पेंशन
भीलवाड़ा जिले की रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत के कैम्प में पहुंचे सूर्यपाल सिंह ने अधिकारियों को बताया कि उनके तीनों ही बच्चे जन्म से दिव्यांग है। दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बना हुआ है, परन्तु पेंशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मामला दिखवाने पर पता चला कि जन आधार कार्ड के डाटा का मिलान नहीं होने तथा फिंगर प्रिंट सत्यापित नहीं होने से दिक्कत आ रही है। इस पर तुंरत जन आधार का डाटा सही करवाया गया तथा फिंगर प्रिंट भी दर्ज किये गए। इसके बाद मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर पेंशन के लिए पीपीओ नंबर दिए गए। साथ ही, अन्य योजनाओं का भी लाभ दिया गया। कैम्प में तुरंत राहत मिलने पर सूर्यपाल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुआ राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
92 वर्षीय गेंदी देवी को मिला 5 योजनाओं का लाभ
झालावाड़ जिले की क्यासरा ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में 92 वर्षीय गेंदी देवी को 5 जनकल्याणकारी योजनाओं के गारण्टी कार्ड प्रदान किए गए। गेंदी देवी ने कहा कि उनको सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत अब 1000 रुपए की मासिक पेंशन मिलेगी। साथ ही, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का भी लाभ मिलने से जीवन आसान होगा। गेंदी देवी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।
प्रतिकूल परिस्थितियों में मिला सरकार का सहारा
श्रीगंगानगर के गणेशगढ गांव में आयोजित कैम्प में पहुंची 90 वर्षीय वृद्धा मनोहरी ने बताया कि उसके तीन पुत्र है, जिनमें से 2 का देहांत हो चुका है तथा एक पुत्र मजदूरी कर परिवार पाल रहा है। ऐसे में महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से सरकार की पांच योजनाओं का लाभ मिलने से परिवार को बड़ा सहारा मिलेगा। मनोहरी देवी ने अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, निशुल्क बिजली योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के गारंटी कार्ड प्राप्त कर राज्य सरकार को दिल से दुआएं दी।
पुत्री ने निभाई जिम्मेदारी
जैसलमेर की खम्मू देवी बीमार होने के कारण कैम्प में नहीं पहुंच सकती थी। ऐसे में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत उनकी पुत्री गुआ कैम्प में पहुंची और जन आधार कार्ड दिखाकर रजिस्ट्रेशन करवाया। उसके परिवार को मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना, मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ एक साथ मिला तो बालिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने बताया कि वे 5 बहनें और 2 भाई हैं। पिता बिंजाराम हलवाई का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गरीबी और महंगाई के चलते गुजारा मुश्किल हो रहा था। अब सरकारी योजनाओं के लाभ से परिवार को बड़ा सम्बल मिलेगा।
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
यादों में नाना : जब 'उदय भाई' को एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी कमाती थी 2,500 महीना
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख जमा करने को सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
7 अक्टूबर का पंचांग : रात 7:18 से 8:52 बजे तक अमृतकाल, सुबह 11:45 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में राज्यों ने सुधारों का किया स्वागत, कारोबारियों को राहत पर जोर

भारत-ग्रीस ने रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की

इथियोपिया के विदेश मंत्री की दोबारा नियुक्ति पर एस. जयशंकर ने दी बधाई
राशिफल: मिथुन की बातचीत में असर, कुंभ की साझेदारी में लाभ
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
‘हनुमान अंश’ की तेलुगु रिलीज पर विशाल चतुर्वेदी बोले: “हैदराबाद हनुमान जी की भूमि है”
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 08/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope