• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शासन सचिवालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस-उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया ध्वजारोहण

Industries Minister Colonel Rajyavardhan Rathore hoisted the flag. - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। शासन सचिवालय परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्र गीत तथा राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि कर्नल राठौड़ ने ध्वजारोहण के बाद राजस्थान पुलिस बल से सलामी ली। कर्नल राठौड़ ने सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सचिवालय कार्मिकों से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने तथा आमजन के कार्यों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग के साथ हमें अपनी कार्यप्रणाली और दक्षता को भी निरंतर बेहतर बनाना होगा। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका ने की। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवालय के कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सचिवालय कर्मियों और उनके परिवारजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समारोह को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक चौधरी ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में सचिवालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राजस्थान सचिवालय संघ के महामंत्री सुशील वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित कर किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Industries Minister Colonel Rajyavardhan Rathore hoisted the flag.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: industries minister colonel rajyavardhan rathore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved