• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित

Independence Day Celebrations Held at Rajasthan State Pollution Control Board - Jaipur News in Hindi

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल मुख्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डल के सदस्य सचिव कपिल चन्द्रवाल ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।

ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में चन्द्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छ वायु, निर्मल जल और हरित पर्यावरण के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी संस्थाओं का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। नागरिकों के नाम प्रदूषण नियंत्रण मण्डल का संदेश—
“इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए, प्रदूषण से आज़ादी का संकल्प लें। प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें, कचरे का पृथक्करण अपनाएं, जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाएं, वृक्षारोपण करें तथा पर्यावरणीय नियमों का पालन कर स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।”
कार्यक्रम में मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Independence Day Celebrations Held at Rajasthan State Pollution Control Board
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan state pollution control board, independence day celebrations, independence day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved