जयपुर। इस माह राजस्थान में कई जगह हुई बारिश से जहां लोगों ने राहत महसूस की, वहीं अब फिर लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर वृद्धि हुई है। इस दौरान सर्वाधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री, जोधपुर में 41.4, बीकानेर में 41, कोटा में 37.4, चूरू में 40.3, उदयपुर में 39.8, श्रीगंगानगर में 39.6, अजमेर में 39.3 और जयपुर में 38.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में इस दौरान रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात में सबसे ज्यादा 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसलमर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 15.4 डिग्री तापमान चूरू में रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को राज्य में ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 22 डिग्री रहने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope