• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन

Inauguration of online portal of social security schemes - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने गुरुवार को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति मोबाइल एप्लीकेशन का तथा मुख्यमंत्री अनुप्रती कोचिंग योजना, पालनहार योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के ऑनलाइन पोर्टल के नवीन स्वरूप का उद्घाटन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जूली की अध्यक्षता में पालनहार योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं के सुदृढ़ीकरण व प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय आमुखीकरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम जयपुर स्थित हरीश चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान पर आयोजित किया गया। यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला मे सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ने कहा कि आज सूचना तकनीक का युग है और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता आएगी और कार्य में प्रगति आएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन मे जिलाधिकारियों को आ रही समस्याओं का समाधान करना हैं। विभाग के सभी अधिकारी मिलकर समस्याओं का समाधान करे और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
जूली ने कहा कि विभाग का दायित्व है कि हम गरीब और वंचित वर्ग को राहत प्रदान करे। उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले जिलाधिकारियों के कार्यों की सराहना की और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने कहा कि विभाग की अधिकारियों और कर्मचारियों की अटेंडेंस मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं करने, भ्रष्टाचार करने और अनुशासनहीनता के मामलों में जीरो टोलरेंस की नीति है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कार्यशाला मे पालनहार योजना के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सिलिकोसिस योजना, लम्बित आडिट पैरा के निस्तारण, आवासीय विद्यालय, विद्या संबल योजना, कोर्ट प्रकरणों एवं अवमानना प्रकरण तथा जिला स्तर पर लंबित बजट घोषणाओं की समीक्षा की गई और जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विभाग के सभी योजना प्रभारियों ने पीपीटी के माध्यम से योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inauguration of online portal of social security schemes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: social security schemes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved