• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो दिन में 15 हजार 809 पुलिसकर्मियों की 4,483 टीमों ने कुल 8,368 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 17,464 ठिकानों पर दबिश

In two days, 4,483 teams of 15 thousand 809 policemen arrested a total of 8,368 criminals, raided 17,464 locations. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की विधि के शासन की प्रतिबद्धता एवं सुरक्षित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के क्रम में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार व बुधवार को प्रदेशभर में चलाये गये दो दिवसीय विशेष अभियान में 15 हजार 809 पुलिस कर्मियों की 4 हज़ार 483 टीमों ने अपराधियों के 17 हजार 464 ठिकानों पर दबिश देकर कुल 8 हजार 368 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

महानिदेशक पुलिस यूआर साहू ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार 6 व 7 फरवरी को राज्य स्तरीय विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्यतः जघन्य व गम्भीर अपराधों, मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, लूट, डकैती आदि से जुडे अपराधों में वांछित चल रहे अपराधियों, ईनामी एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर केन्द्रित रहा। डीजीपी साहू ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एमएन की सतत निगरानी में प्रदेश भर में यह कार्रवाई संचालित की गई। उन्होंने बताया कि सभी रेंज आईजी ने समस्त कार्रवाई की मॉनिटरिंग की एवं स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। प्रदेश में दो दिनों तक की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 8 हजार 368 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि अभियान में प्रदेश में आर्म्स/ एनडीपीएस/आबकारी एक्ट एवं हत्या/हत्या का प्रयास/ लूट / डकैती आदि जघन्य अपराधों में वांछित 737 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। स्थाई वारंटी/उद्घोषित अपराधी / 299 दण्ड प्रक्रिया संहिता में 5 हजार 325 अपराधियों, 140 ईनामी अपराधियों आदि की गिरफ्तारी की गई एवं अन्य प्रकरणों में वांछित 2 हजार 166 बदमाशों सहित कुल 8368 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई।
उदयपुर, कोटा और अजमेर रेंज रहे क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि दो दिवसीय अभियान के अंतर्गत कार्रवाई कर बदमाशों की धर पकड़ में उदयपुर, कोटा और अजमेर रेंज क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उदयपुर रेंज में समग्र रूप से 1 हज़ार 528, कोटा रेंज में 1 हजार 110 एवं अजमेर रेंज में 996 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
अन्य रेंज में गिरफ्तार अभियुक्त
एमएन ने बताया कि सीकर रेंज में 247, जोधपुर रेंज में 471, बीकानेर रेंज में 796, जयपुर रेंज में 642, पाली रेंज मे 539, भरतपुर रेंज में 553, बांसवाड़ा रेंज में 365, जयपुर आयुक्तालय में 634 और जोधपुर आयुक्तालय में समग्र रूप से 487 आपराधिक असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की कड़ी कार्यवाही की गई है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In two days, 4,483 teams of 15 thousand 809 policemen arrested a total of 8,368 criminals, raided 17,464 locations.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: policemen, criminals, raided, police, dgp, rajashan, jaipur, sp, ig, si, asi, ci, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved