• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिस वार्ड में डोर टू डोर कचरा संग्रहरण, वहां डीपों पर नही आना चाहिए कचरा वरना....

In the ward where the door to door garbage collection, there should not be any debris at the garbage or else .... - Jaipur News in Hindi

जयपुर। महापौर डाॅ. अशोक लाहोटी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय के ईसी मीटिंग हाॅल में विद्याधर नगर जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बैठक हुई। इस दौरान मैसर्स बीवीजी इंडिया लिमिटेड द्वारा किए जा रहे घर-घर कचरा संग्रहण के कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में महापौर ने कंपनी के प्रतिनिधियों को दोपहर 12 बजे तक घर-घर कचरा संग्रहण करने और दोपहर 12 बजे बाद बाजारों से कचरा संग्रहण करने एवं यथा स्थान पर गाड़ी रोके जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सप्ताह में एक बार कंपनी मैनेजर स्वास्थ्य निरीक्षक एवं स्थानीय वार्ड पार्षद के साथ बैठक का आयोजन करे। साथ ही माह में एक बार जोन स्तर पर सभी कंपनी प्रतिनिधियों एवं पार्षदों के साथ में उपायुक्त के साथ बैठक का आयोजन करें। जोन वाइज समीक्षा के लिए प्रति 3 माह में बैठक का मुख्यालय स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
डाॅ. लाहोटी ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि जिन वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य हो रहा है, वहां पर कचरा डिपो पर नहीं आना चाहिए। यदि डिपो पर कचरा पड़ा पाया गया तो उस वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी।
बैठक में पार्षद सुशील शर्मा, भंवर सिंह राठौड़, मंजू शर्मा, दिनेश कांवट, भगवत सिंह देवल, दिनेश अमन, गणेश सैनी, संजय जांगिड़, रमेश गुर्जर, निर्मला शर्मा एवं तेजस शर्मा, उपायुक्त स्वास्थ्य प्रथम नवीन भारद्वाज, उपायुक्त स्वास्थ्य द्वितीय करणी सिंह, उपायुक्त विद्याधर नगर कविता चैधरी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र कुमार गर्ग, अधिशाषी अभियंता प्रोजेक्ट आलोक श्रीवास्तव सहित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In the ward where the door to door garbage collection, there should not be any debris at the garbage or else ....
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: in the ward where the door to door garbage collection, there should not be any debris at the garbage or elsen gar nigam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved