• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविडकाल में जान गंवाने वाले चिकित्सकों की याद में आईएमए ने मनाया शहीद दिवस

IMA celebrates Martyrs Day in memory of doctors who lost their lives during Covid period - Jaipur News in Hindi

जयपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कोरोनाकाल के दौरान कोविड मरीजों का इलाज करने के दौरान शहीद हुए चिकित्सकों की याद में आज 30 जनवरी 2024 को पूरे भारत वर्ष में शहीद दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है। शहीद दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान की समस्त 73 ब्रांचों में समस्त शहीद हुए चिकित्सकों को याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। शहीद हुए चिकित्सकों के सम्मान में पोस्टर भी जारी किए गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष डॉ रजनीश शर्मा ने बताया कि जयपुर में राजस्थान हेल्थ यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस के वाइस चांसलर डॉ सुधीर भंडारी द्वारा चिकित्सक शहीदों के सम्मान में एक पोस्टर जारी किया गया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान के सचिव डॉ पी सी गर्ग ने जानकारी दी कि इस अवसर पर राजस्थान में कोरोनाकाल के दौरान डॉ सुधीर भंडारी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता को बेहतरीन इलाज व सेवाएं दी गई। इसके लिए भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान द्वारा साफा , शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत सम्मान अभिनंदन किया गया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश समिति सदस्य तथा मेडिकल प्रेक्टिसनर्स सोसायटी के अध्यक्ष डा संजीव गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के दौरान बेहतरीन प्रबंधन के लिए डॉ नरोत्तम शर्मा संयुक्त निदेशक चिकित्सा विभाग, प्रोफेसर डा लोकेन्द्र शर्मा, डा विशाल शर्मा का भी स्वागत सम्मान व अभिनंदन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IMA celebrates Martyrs Day in memory of doctors who lost their lives during Covid period
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, january 30, 2024, celebrated, martyrs\ day, across india, indian medical association, memory, doctors, martyred, treating, covid patients, corona period, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved