जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने निकाय चुनाव में कांग्रेस ने सरकारी अधिकाकारियों को उपयोग कर हिंसा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर भाजपा शिविरों पर हमलों को लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात बताया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डाॅ. पूनियां ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री अशोक गहलोत से अपील की है कि राजस्थान जैसे शांत राज्य को चुनावी हिंसा व खरीद फरोख्त की मंडी नहीं बनायें। डाॅ. पूनिया ने कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों सुभाष गर्ग एव टीकाराम जूली को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं पर व भाजपा पार्षदों पर सत्ता का दबाव व बल प्रयोग किया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और समुचित उत्तर देगी।
डाॅ. पूनिया ने कहा कि गहलोत एक तरफ गांधी जी के जीवन मूल्यों की वकालत के बयान दे रहे है और दूसरी ओर निकाय चुनाव में अपने मंत्रियों को आचार संहिता होते हुए पुलिस व प्रशासन के सहयोग से भाजपा शिविरों पर हिंसक हमला करवा कर सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं। अलवर में भाजपा शिविर पर मंत्री टीकाराम जूूली का पुलिस व प्रशासन को साथ ले कर किया गया हमला इसका एक ताजा उदाहरण है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया में जुटे रहने की अपील की और कहा कि भविष्य में कांग्रेस की ओर से हमला व मारपीट होने पर यदि पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक रहता है तो समुचित कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा कि सड़क से सदन तक कांग्रेस सरकार के अलोकतांत्रिक चेहरे को उजागर करेंगी। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से आह्वान किया है कि वे मंत्रियों व कांग्रेस की कठपूतली की तरह कार्य नहीं करें। अन्यथा जन आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
नई सरकार का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे नीतीश, तेजस्वी यादव
चिराग पासवान ने की बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा कर विधान सभा चुनाव कराने की मांग
नीतीश कुमार ने अपने स्वार्थ के कारण तोड़ा गठबंधन : गिरिराज सिंह
Daily Horoscope